फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Banke Bihari Temple Vrindavan Security guards brutally beat up devotees pulled women by their hair

UP: बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा गार्डों ने बेरहमी से पीटे श्रद्धालु, महिलाओं के बाल पकड़कर खींचे...नहीं आया

Mon, 20 Jan 2025 01:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Jan 2025 01:21 PM IST
सार

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन को लेकर मुंबई से आए श्रद्धालुओं और मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों और सेवायतों के बीच विवाद हो गया। श्रद्धालुओं का आरोप है कि गार्ड ने एक महिला के साथ अभद्रता की और बीच-बचाव करने आए भाई का गला पकड़कर उसके साथ मारपीट की। 

विज्ञापन
Banke Bihari Temple Vrindavan Security guards brutally beat up devotees pulled women by their hair
बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा गार्डों ने बेरहमी से पीटे श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं और गोस्वामियों के बीच झगड़ा हो गया। गोस्वामियों एवं सुरक्षा गार्डों ने मंदिर के गेट चार के समीप बेरहमी से श्रद्धालुओं को पीटा, महिलाओं को बाल खींचे। कई श्रद्धालु चोेटिल हो गए। एक श्रद्धालु युवक के गले से सोने की चेन गुम हो गई। घटना की शिकायत करने कोतवाली पहुंचे श्रद्धालुओं का पुलिस ने गोस्वामियों से समझौता करा दिया।
विज्ञापन



 

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट, धक्का देना एवं गाली-गलौज करना आम बात हो गई है। रविवार सुबह मुंबई के घाटकोपर निवासी श्रद्धालु युवती अपनी मां के साथ 30 लोगों के दल के साथ बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने आई। दल के कुछ लोग दर्शन कर निकास द्वार पर एक तरफ खड़े होकर परिवार के लोगों का इंतजार कर रहे थे। तभी गोस्वामी और सुरक्षा गार्ड उनसे मंदिर के बाहर जाने की कहने लगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कुछ बात होने पर युवती की मां से गाली-गलौज करते हुए धक्का मार दिया। जब साथी श्रद्धालुओं ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि गोस्वामी एवं सुरक्षा गार्डों ने श्रद्धालुओं की पिटाई कर दी। एक श्रद्धालु युवक को गला पकड़ कर उठा दिया। इस विवाद में श्रद्धालु युवक रीतेश की गले से सोने की चेन गुम हो गई। सोहम, हर्ष, वीनू, शनि एवं अजय के गर्दन, मुंह, सिर एवं मुंह पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

महिला श्रद्धालु ने पुलिस को बताया कि विवाद के दौरान वहां मौजूद पुलिस से सहायता मांगी तो सहायता करने से इन्कार कर दिया। घटना से भयभीत श्रद्धालु कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी कोतवाली प्रभारी को दी। इस बीच एसपी सिटी भी पहुंचे। पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि गोस्वामी और श्रद्धालुओं के बीच विवाद हुआ था। गोस्वामियों द्वारा माफी मांगने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

इधर, श्रद्धालु महिला रमा बाई ने बताया कि मुंबई से 30 श्रद्धालुओं का दल 15 जनवरी को वृंदावन में मंदिरों के दर्शन करने के लिए आया था। वह सभी चैतन्य विहार फेज वन में स्थित एक गेस्टहाउस में ठहरे हैं। 21 को वह मथुरा और आसपास के मंदिरों के दर्शन करने के बाद वापस मुंबई चले जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed