फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Banke Bihari Temple Silver and Gold Thrones Under Probe, Committee to Submit Report in a Month

यूपी: बांकेबिहारी मंदिर में सोने-चांदी के सिंहासनों की जांच, एक माह में समिति देगी रिपोर्ट

Thu, 15 Oct 2026 10:39 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 15 Oct 2026 10:39 AM IST
सार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सोने-चांदी के सिंहासनों और अन्य धार्मिक सामग्री से जुड़े मामले में जांच समिति को एक महीने के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। समिति के सदस्य सेवायत हिमांशु गोस्वामी ने जांच पर विरोध जताते हुए शिकायतों की प्रमाणिकता पर सवाल उठाए और 2002 से 2013 तक के मंदिर प्रबंधन से जुड़े न्यायालयीन रिकॉर्ड की जांच का सुझाव दिया।

विज्ञापन
Banke Bihari Temple Silver and Gold Thrones Under Probe, Committee to Submit Report in a Month
श्रीबाकेबिहारी हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में विभिन्न त्योहारों और पर्वों पर लगने वाले चांदी के रथ, शेष सिंहासन, सोने-चांदी की नौका, सूर्यप्रभा, चंद्रप्रभा सिंहासन सहित सोने व चांदी के सिंहासनों की जांच की प्रगति रिपेार्ट पर भी चर्चा की गई। जांच समिति में शामिल एसएसपी, एमवीडीए के उपाध्यक्ष एवं नगर निगम के नगर आयुक्त को एक माह में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। उस जांच रिपोर्ट के आधार पर समिति द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 इस पर समिति सदस्य मंदिर के सेवायत हिमांशु गोस्वामी ने विरोध दर्ज कराया और कहा कि मंदिर की परंपरा में सोने चांदी के सिंहासन नहीं है। समय-समय पर ठाकुरजी का झांकी सजाई जाती है। इसमें फूलबंगला भी शामिल हैं। यदि समिति को जांच करनी है तो पहले उन लोगों की भी प्रमाणिकता होनी चाहिए, जिन्होंने जिन्होंने इस तरह की शिकायत की है। गोस्वामी ने कहा कि 15 शिकायत की गई है, जो कि किसी के भी नाम से की गई हैं, वह फर्जी भी हो सकती है। उन्होंने समिति का सुझाव दिया कि इस मामले में जांच समिति को 2002 से 2013 तक मंदिर का प्रबंधन एवं व्यवस्था न्यायालय के सिविल जज जूनियर डिवीजन के हाथ में रहा। उस समय का रिकार्ड देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन



सीएसआर फंड से किए गए कार्य की होगी जांच
श्रीबांकेबिहारी हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के अब बैंकों के सीएसआर फंड से मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए कार्याें की गुणवत्ता की जांच कराएगी। कमेटी के अध्यक्ष अध्यक्ष अशोक कुमार सहित सदस्यों ने बैठक के बाद के आसपास हुए कार्यों का निरीक्षण किया। इसमें पाया गया कि मंदिर के मुख्य रास्तों में लगाए टिनशेड में प्रकाश व्यवस्था के लिए लगाई गई सौर ऊर्जा लाइट की लाइट के पैनल टिनशेड के लिए नीचे लगे हैं। जिससे सौर ऊर्जा से वह चार्ज नहीं हो सकेंगे। इस मामले में कमेटी ने जांच के आदेश दिए हैं। जल्द ही जांच टीम गठित कर किस एजेंसी द्वारा यह कार्य किया गया, क्यों किया गया। गुणवत्ता की अनदेखी क्यों की गई। इन सभी बिंदुओं की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी के सचिव एवं डीएम सीपी सिंह ने बताया कि बैठक में श्रीबांकेबिहारी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर में जो प्रसाद चढ़ाया जा रहा है उसकी शुद्धता, मंदिर के बाहर जो दुकानें लगी उनके खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता कैसे सुनिश्चित की जाए, इसके लिए पेड़े आदि खाद्य पदार्थो की सेंपलिग करने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर की गलियों में सफाई और अव्यवस्थित विद्युत केबलों का बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed