फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   banke bihari temple's main gate has been modified

चांदी से मढ़ा ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर का मुख्य द्वार

Fri, 28 Aug 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Fri, 28 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
banke bihari temple's main gate has been modified
भाव सेवा के अंतर्गत मनौती पूरी होने पर ठाकुरजी के एक भक्त द्वारा बांकेबिहारी मंदिर के मुख्य द्वार को चांदी से मढ़वाया है। इस पूरी साज-सज्जा में 15 दिन और लगभग 35 किलो चांदी लगी है।
विज्ञापन


जन-जन के आराध्य ठाकुर श्री बांकेबिहारी महाराज की भाव-सेवा और ऐश्वर्य अनूठे हैं। मंदिर में वर्ष भर कई उत्सव होते रहते हैं। पिछले दिनों हरियाली अमावस्या पर मंदिर में 45 दिवसीय फूल बंगला महोत्सव का समापन हुआ। इधर ठाकुर बांके बिहारी महाराज के एक आस्थावान भक्त ने मनौती पूरी होने पर ठाकुरजी के मुख्य द्वार को चांदी से मढ़वाया है। गुरुवार की रात द्वार के चांदी निर्मित मेहराब को द्वार पर लगा दिया गया। बुधवार की सुबह जब भक्त मंदिर पहुंचे तो चांदी का द्वार देख दंग रह गए।
विज्ञापन


चांदी के द्वार को सौंदर्य प्रदान करने और कलात्मक ढंग से बनाने के कार्य में जयपुर और बनारस के साथ वृंदावन के कारीगरों ने भी सहभागिता की। मुख्य द्वार पर चांदी मढ़ने से मंदिर की शोभा और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के सेवायत विनय किशोर गोस्वामी, जुगल गोस्वामी जुग्गी, कौशल गोस्वामी बंटी ने बताया कि नई दिल्ली के प्रीतमपुरा निवासी रवि सिंघानिया और विजय सिंघानिया ने चांदी से द्वार को मढ़वाया है। बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि द्वारा पर चांदी मढ़वाने से पूर्व श्रद्धालु ने मंदिर प्रबंध कमेटी से स्वीकृति ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed