फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Banke Bihari Temple High-Powered Committee Plans Strict Enforcement of Old Orders After Diwali

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर के लिए हाईपावर्ड कमेटी के आदेशों की बार-बार अनदेखी, दिवाली बाद होगी सख्ती

Fri, 17 Oct 2025 03:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Oct 2025 03:21 PM IST
सार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी के पुराने आदेशों में से केवल एक आदेश का पालन होने से कमेटी की शक्तियों पर सवालिया निशान खडे़ हो गए हैं। पुराने आदेशों के पालन के लिए दिवाली के बाद एक बार फिर से बैठक होगी, जिसमें अब सख्ती से निर्णय लिए जाएंगे।

विज्ञापन
Banke Bihari Temple High-Powered Committee Plans Strict Enforcement of Old Orders After Diwali
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़

विस्तार

वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी के पुराने आदेशों में से केवल एक आदेश का पालन होने से कमेटी की शक्तियों पर सवालिया निशान खडे़ हो गए हैं। पुराने आदेशों के पालन के लिए दिवाली के बाद एक बार फिर से बैठक होगी, जिसमें अब सख्ती से निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में अगर कोई सेवायत सदस्य नहीं पहुंचा तो उसके विकल्प की ओर भी विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित श्री बांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी ने पिछले दिनों मंदिर प्रबंधन को लेकर कई आदेश दिए, जिन्हें मंदिर के सेवायतों ने मनाने से इंकार कर दिया। इससे काफी अव्यवस्थाएं भी हुईं। न समय बढ़ाया गया और न ही दिवाली तक कतारबद्ध दर्शन कराने के लिए रैलिंग की अभी तक कोई व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


पिछले दिनों हुई बैठक में कमेटी के अध्यक्ष हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज अशोक कुमार ने नाराजगी भी जाहिर की थी। ऐसे में गत दिवस श्री बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालु की मौत के बाद कमेटी ने अब सख्ती से नियमों का पालन कराने का मूड बना लिया है। दिवाली बाद इस मामले में बृहद स्तर पर बैठक होगी। जिसमें सभी नियमों को तुरंत ही पालन करने का आदेश दिया जा सकता है। चूंकि मंदिर प्रबंधन का मनाना है कि श्रद्धालु गेट पर चलते चलते गिरा, लेकिन अगर भीड़ में गिरता तो मंदिर व्यवस्था पर सवालिया निशान लग जाता। इसलिए कमेटी अब सख्ती कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed