फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   banke bihari, tempile, repeire, vrindavan, mathura

श्री बांकेबिहारी मंदिर के आंगन का फर्श धंसा, मरम्मत शुरू

Fri, 03 Jul 2020 07:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
banke bihari, tempile, repeire, vrindavan, mathura
मथुरा। वृंदावन श्री बांके बिहारी मंदिर के मुख्य जगमोहन में आंगन का जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ हो - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। श्री बांकेबिहारी मंदिर के आंगन का फर्श अचानक धंस गया है। इससे सेवायतों में खलबली मच गई। सूचना प्रबंधन को दी गई। सिविल इंजीनियरों की मदद से फर्श की खोदाई शुरू करा दी गई है, जिससे प्रभावित क्षेत्र की मरम्मत के साथ इसके कारण की जांच की जा सके।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट आम भक्तों के लिए बंद हैं। सेवायत ही विधिवत पूजा सेवा कर रहे हैं। इस दौरान सेवायतों को प्रतीत हुआ कि मंदिर के मुख्य आंगन का फर्श कुछ स्थानों पर धंस रहा है। इसकी जानकारी तत्काल ही मंदिर प्रबंधन को दी गई।
विज्ञापन

अनुमति की निर्धारित प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को मंदिर आंगन में संबंधित क्षेत्र की खोदाई का काम शुरू किया गया। गर्भगृह के सामने वाले क्षेत्र में करीब दो से तीन फीट खोदाई में जमीन में पोल और गीलापन पाया गया है। इस कार्य में मंदिर प्रबंधन ने सिविल इंजीनियरों की मदद ली है। साथ ही निर्माण विशेषज्ञों को दिल्ली से बुलाया है। जिससे फर्श धंसने के कारण की जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवायत बोले- पुरातत्वविदों की देखरेख में हो मरम्मत कार्य
वृंदावन। ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर के मुख्य आंगन में मरम्मत संबंधी कार्य पुरातत्व विदों की देखरेेख में होना चाहिए। मंदिर के सेवायत आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि ठाकुर श्री बांके बिहारी जी का मंदिर लगभग डेढ़ सौ साल प्राचीन है। मंदिर के मुख्य आंगन में फर्श के नीचे तीन फीट मिट्टी बैठने की जानकारी हुई है।

दर्शनार्थियों के लिए बंद मंदिर में मरम्मत कार्य किया जाना स्वागत योग्य है, लेकिन मंदिर प्रशासन को चाहिए कि उक्त कार्य करने में मंदिर की प्राचीनता का ख्याल रखे। प्रदीप गोस्वामी बिंदु ने कहा कि भरतपुर के राजा द्वारा उक्त मंदिर का निर्माण कराया गया था। सेवायत मोहन बिहारी गोस्वामी, श्याम बिहारी गोस्वामी, अरविंद गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, अमर बिहारी गोस्वामी, बाल कृष्ण गोस्वामी आदि ने मरम्मत कार्य शुरू कराए जाने का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed