{"_id":"585042c84f1c1ba06f64ac77","slug":"bank-manager-beaten-by-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ ने सिंडीकेट बैंक के प्रबंधक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ ने सिंडीकेट बैंक के प्रबंधक को पीटा
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन बाद बैंक खुलने पर भी जब लोगों को नकदी न होने की बात कही गई तो भीड़ भड़क गई। सिंडीकेट बैंक शाखा के प्रबंधक को पीट डाला।
घटनाक्रम छाता के गांव खायरा का है। मंगलवार को बैंक शाखा के बाहर ग्रामीणों की कतार लगी थी। बैंक खुली तो सिंडीकेट बैंक के प्रबंधक अभिमन्यु ने नकदी न होने की बात कही। इससे ग्रामीण गुस्से में आ गए। बताया गया कि एक ग्रामीण ने प्रबंधक के तमाचा मार दिया।
जवाब में बैंक प्रबंधक ने भी ग्रामीण के तमाचा मार दिया। इसके बाद एकत्रित ग्रामीणों ने बैंक प्रबंधक की पिटाई कर डाली। पिटे प्रबंधक ने छाता कोतवाली में ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी है।