{"_id":"5f1d88e28ebc3e63c56eb8c8","slug":"bangladeshi-mathura-news-agr452103065","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 बांग्लादेशी बंदियों को भेजा बांग्लादेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 बांग्लादेशी बंदियों को भेजा बांग्लादेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिला जेल में बंद 11 बांग्लादेशियों को रविवार को बांग्लादेश के लिए रवाना कर दिया। इनमें चार महिला तथा सात पुरुष हैं। सभी को जेल अधिकारियों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस बांग्लादेश के बॉर्डर पर ले जाकर बीएसएफ को सौंपेगी। जहां से इन्हें बांग्लादेश की फोर्स के सुपुर्द कर दिया जाएगा। बांग्लादेश के यह सभी नागरिक देश में अवैध तरीके से रह रहे थे। जिनकी कुछ दिन पूर्व सजा भी पूरी हो गई थी।
बांग्लादेश के नागरिक जनपद में जगह-जगह रह रहे हैं। इनमें से जो बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जाता है। ऐसे ही 11 बांग्लादेशियों को रविवार को सजा पूरी होने के बाद जेल से बांग्लादेश भेज दिया गया। इनकी सजा 27 मार्च को पूर्ण हो चुकी थी। बांग्लादेश भेजने संबंधी प्रक्रिया के इंतजार में जेल में रखा गया था। यह सभी बांग्लादेश के कटावुनिया थाना पाइक्सा जिला खुलना पटनीखाली, गोविंदपुरा, खवादा, कृष्णानगर पोतिया खुलना, अभय नगर जशीर ढाका आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं तथा जनपद में अवैध रूप से रह रहे थे। जेलर अरविंद पांडे ने बताया कि सभी बांग्लादेशियों को पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा उन्हें कोलकाता में बीएसएफ और बीएसएफ द्वारा बांग्लादेश की फोर्स को सौंप दिया जाएगा।
इन्हें भेजा गया बांग्लादेश
रशीदा उर्फ रशुदा बेगम (19), मोरियम बेगम (42), बच्चू सरदार (45), अशरफ अली (50), हफीजुल शेख (45), हसन (24), मोहम्मद यूसुफ (19), मोहम्मद किवरिया (39), मोहम्मद फारुख (48), सपला शेख (28), मेम (03), सिरीना (22), फारुख (04)।