{"_id":"69122d5a8ec47ee4fe09f980","slug":"baldev-was-illuminated-with-the-tricolor-during-the-run-for-unity-mathura-news-c-412-1-mt21002-2430-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रन फॉर यूनिटी से तिरंगामय हुआ बलदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रन फॉर यूनिटी से तिरंगामय हुआ बलदेव
विज्ञापन
बलदेव रन फॉर यूनिटी पदयात्रा में शामिल विधायक पूरन प्रकाश
बलदेव। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा द्वारा रन फॉर यूनिटी (पदयात्रा) का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारियों-कर्मचारियों और स्कूली बच्चों के शामिल होने से पूरा कस्बा तिरंगामय नजर आया।
पदयात्रा का शुभारंभ विधायक पूरन प्रकाश ने डाक बंगले से हरी झंडी दिखाकर किया। विभिन्न स्कूलों के बच्चे हाथ में तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह बुलडोजर पर चढ़कर लोगों ने पुष्प वर्षा की। विधायक ने भी बुलडोजर पर सवार होकर पुष्प वर्षा की तो माहौल और जोशीला हो गया। गांव बरौली में जनसभा के साथ पदयात्रा का समापन हुआ।
विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि पदयात्रा ने रिकॉर्ड बनाया है। इसमें सभी समाज, धर्म व वर्ग के हजारों लोगों ने भाग लेकर एकता, अखंडता व आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने कहा पदयात्रा में जो उत्साह व जोश दिखाई दिया एक भारत-श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करता है। इस दौरान एसडीएम डाॅ. कंचन गुप्ता, सीओ संजीव राय, बीडीओ नेहा रावत, चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश, मेरुकांत पांडेय, योगेश गौतम, निहाल सिंह आर्य, नरेंद्र गोयल, प्रधान वीरपाल भरंगर आदि मौजूद रहे।