{"_id":"6aac358a6bdf5c98d60914d4","slug":"baldev-chhath-celebrated-with-great-fervor-at-nand-bhavan-84-khambha-mathura-news-c-369-1-mt11020-152726-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नंद भवन 84 खंभा पर धूमधाम से मनाया बलदेव छठ महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नंद भवन 84 खंभा पर धूमधाम से मनाया बलदेव छठ महोत्सव
विज्ञापन
फोटो नंद भवन 84 खंभा मन्दिर में बलदाऊ महाराज का पंचामृत से अभिषेक करते हुए
महावन। ब्रज की प्राचीन तीर्थनगरी महावन स्थित नंद भवन 84 खंभा मंदिर पर बलदेव छठ का महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान हुए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दाऊबाबा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
रमणरेती आश्रम से आए कार्ष्णि गोविंदानंद महाराज एवं हरदेवानंद महाराज ने विधि-विधान से शेषावतार भगवान श्री कृष्ण के बड़े भ्राता बृज के राजा बलदाऊ महाराज के विग्रह का पंचामृत से अभिषेक किया। दूध, दही, शहद, गंगाजल और बूरे से अभिषेक के बाद विग्रह को नवीन वस्त्र धारण कराए गए। इसके बाद आरती उतारी गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर दाऊबाबा के जयकारों से गूंज उठा।
मंदिर के पुजारी गोपाल तिवारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थली पुरानी गोकुल महावन में स्थित 84 खंभा मंदिर पर बलदेव छठ महोत्सव परंपरागत तरीके से मनाया गया। बलदेव छठ पर्व का ब्रज में विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। पर्व के अवसर पर नगरवासियों की ओर से बधाई एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम में हरीशंकर पांडेय, हिमकर तिवारी, हरीशंकर, किशन मिश्रा, भुवनेश शर्मा, भोला पाराशर, चंद्र प्रकाश सहित अन्य श्रद्धालु और भक्त मौजूद रहे।