{"_id":"57eab8284f1c1b906c5761d5","slug":"bajna-cut-opened","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकैत ने खड़े होकर तुड़वाई रेलिंग, खुला बाजना कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकैत ने खड़े होकर तुड़वाई रेलिंग, खुला बाजना कट
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
रेलिंग काटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर बाजना कट को लेकर सियासी पारा चढ़ा रहा। भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने यहां ऐलान किया कि अगर बाजना कट नहीं खुला तो वह एक्सप्रेसवे को टोल फ्री करा देंगे। बाद में किसानों को लेकर बाजना कट पर पहुंचे और रैलिंग को तोड़कर रास्ता बना दिया।
मंगलवार को मोरकी इंटर कॉलेज में भाकियू की विशाल पंचायत जुटी थी। मुद्दा केवल एक ही था बाजना कट का। किसानों ने कहा कि जब तक इस कट पर इंटरचेंज नहीं बनेगा उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा। हजारों लोगों को हर रोज परेशान होना पड़ता है।
महापंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के राष्टीय प्रवक्ता राकेश टिकैट ने कहा कि बाजना कट आज ही खुलेगा और अगर आज के बाद बाजना कट को बंद किया गया तो भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता समूचे यमुना एक्सप्रेसवे को टोल फ्री बना देंगे। चाहे इसके लिए कोई भी बलिदान क्यों ना देना पड़े।
विज्ञापन
इस पर एसडीएम मांट सदानंद गुप्ता, सीओ मांट संजय कुमार अपने साथ प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल चौहान, जनरल मैनेजर कमल धवन, मेंटिनेंस प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष श्रीवास्तव को लेकर किसानों के बीच पहुंच गए। करीब दो घंटे तक वार्ता चली। यहां बताया गया कि स्थायी कट बनाने को तीन महीने का वक्त चाहिए।
इस पर किसानों ने कहा कि फिलहाल कट खोल दिया जाए ताकि किसानों की परेशानी दूर हो सके। इस पर किसानों ने टिकैत की मौजूदगी में रैलिंग काटकर कट खोल दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष बुध्दा सिंह प्रधान ने कहा कि बाजना कट क्षेत्रीय किसानों की जरूरत है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित चौधरी ने सभी दलों के नेताओं से किसानों की मदद करने का आह्वान किया।
मांगेराम त्यागी, सुंदर सिंह बाल्यान, नरेन्द्र सिंह, अंशू नौहवार, हीरालाल मधुर आदि किसान नेताओं ने भी अपने विचार रखे। महापंचायत की अध्यक्षता चौ. नत्थीलाल और संचालन जयपाल प्रधान ने किया। रालोद के योगेश नौहवार ने कहा कि वह किसानों के साथ हैं।