{"_id":"5dc5bc088ebc3e5b085dd5bd","slug":"bail-rejected-mathura-news-agr4143032170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी में प्रवेश लेने वाले प्रशिक्षु की जमानत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी में प्रवेश लेने वाले प्रशिक्षु की जमानत खारिज
विज्ञापन
मथुरा। वर्ष 2013-14 में फर्जी अंकपत्र और प्रमाण पत्रों के आधार पर बीटीसी में प्रवेश पाने वाले प्रशिक्षु की जमानत खारिज हो गई है। इस दौरान 35 प्रशिक्षुओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
डायट प्राचार्य डॉ. मुकेश अग्रवाल की जांच दौरान फर्जी प्रमाणपत्रों से प्रवेश लेने वाले 35 प्रशिक्षुओं को पकड़ा गया था। जांच में फर्जी अंकपत्र सहित अन्य प्रमाणपत्रों के आधार पर डायट में प्रवेश लेने की बात की पुष्टि हुई थी।
इस आधार पर डाइट के प्राचार्य डॉ. मुकेश अग्रवाल ने थाना रिफाइनरी में पुष्पेंद्र पुत्र हरवीर निवासी कुडवारा नसीटी मांट तथा अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। धोखाधड़ी के मामले की एफआईआर के संबंध में पुष्पेंद्र की सुनवाई एडीजे-5 के यहां चल रही थी। इस दौरान न्यायालय ने पुष्पेंद्र द्वारा दी गई जमानत अर्जी पर सुनवाई की। न्यायालय ने पुष्पेंद्र की जमानत अर्जी खारिज कर दी। जानकारी रहे अभी अन्य शिक्षकों की भी जमानत के प्रयास किए जा रहे हैं।