फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bad road condition after rain in mathura

शहर को और दर्द देंगे जेनर्म के जख्म

Sun, 12 Jul 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sun, 12 Jul 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
bad road condition after rain in mathura
कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जेनर्म ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को नर्क में बदल दिया है। इसमें निर्माण दौरान कार्यदायी संस्था ने जमकर मानकों की अनदेखी की है। मॉनीटरिंग करने वाली संस्था नगर पालिका की आपत्तियों को भी नजरंदाज किया गया। इसे देखकर लगता है कि आने वाले समय में इस योजना से शहरवासियों को मिले जख्म और दर्द दे सकते हैं।
विज्ञापन


जेनर्म के तहत शहर में बिछाई गई सीवर लाइन में मानकों की खुलकर धज्जियां उड़ाई गई हैं। प्रशासनिक अफसर और जनप्रतिनिधियों की खामोशी के चलते सीवर के लिए बनाए गए चैंबरों में पीली ईंट लगाई गई। जुबली पार्क, डैंपियर नगर, सिविल लाइन में इस पर आपत्तियां भी नगर पालिका के स्तर से दर्ज कराई गई, परंतु उन्हें नजरंदाज कर दिया गया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, सीवर लाइन डालते वक्त जमीन को समतल भी नहीं किया गया। इसके अलावा पाइप से नीचे निर्धारित मानकों के तहत कंकरीट का जाल भी नहीं डाला गया। पाइपों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठे। कार्यदायी संस्था जल निगम के साथ उच्चस्तरीय साठगांठ ने शहर के लिए भविष्य की मुसीबत पैदा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह इसमें लीकेज होती है तो यह पुराने शहर की भांति मकानों को शहर में धराशायी करने का कारण बन सकती है। इसके अलावा शहर में सीवर डालने के बाद सड़कों की मरम्मत की भी अब पोल खुल रही है। सीवर संबंधी क्षेत्रों में उक्त सड़क जमीन में धंस रही हैं। डैंपियर नगर और ब्रजनगर में अनेक स्थानों पर सीवर संबंधित क्षेत्र धंस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed