फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bad Doda Barfi worth Rs 50 thousand destroyed

Mathura News: 50 हजार रुपये की खराब डोडा बर्फी कराई नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Bad Doda Barfi worth Rs 50 thousand destroyed
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से त्योहारी सीजन को देखते हुए जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को अभियान के दूसरे दिन विभिन्न स्थानों से 7 नमूने संग्रहीत किए गए।
विज्ञापन


जयसिंहपुरा में खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई बनाने के कारखाने में एक गंदे ड्रम में रखी लगभग 50 हजार रुपये की दो क्विंटल डोडा बर्फी को नष्ट कराया। लालागंज, भरतपुर गेट स्थित एक प्रतिष्ठान से सरसों का तेल, वृंदावन वात्सल्य ग्राम के पास मिठाई के गोदाम से पेड़ा का नमूना, महावन तहसील में छौली गांव से दूध, गढ़ी सहीराम से मावा व पनीर का एक-एक नमूना, बलदेव से एक छैना रसगुल्ला और जादवपुर से खोए का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञान पाल सिंह ने बताया कि सभी खाद्य नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजराज सिंह, अरुण सिंह, राम नरेश, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जांच कर ही खरीदें मिठाई

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार खुले में बिना सुरक्षा और साफ-सफाई के साथ न रखी हुई मिठाइयों को न खरीदें। इनके सेवन से फूड प्वाॅइजनिंग हो सकती है। खाद्य एवं पेय पदार्थों में की जा रही मिलावट की सूचना कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यालय में दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed