फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bad condi tions of emergency services in mathura

मिलाते रहिए... ये ऐसे फोन हैं जो उठेंगे नहीं

Tue, 13 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 13 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
bad condi tions of emergency services in mathura
phone

विज्ञापन
मिलाते रहो..मिलाते रहो लेकिन यह फोन उठेंगे नहीं। मथुरा में तो बुरा हाल है इमरजेंसी सेवाओं का। कहीं डायल करने पर डज नोट एक्जिट सुनते रहिए तो कहीं ऐसी बिजी टोन आएगी कि टेंशन दे जाएगी। इंक्वायरी सेवाएं तो पूरी तरह से धड़ाम हैं। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के फोन तो अगर एक बार में उठ जाएं तो बड़ी बात है।

बढ़ती शिकायतों के बाद डीजीपी को तो फरमान जारी करना पड़ गया। लेकिन मथुरा के पुलिस अधिकारियों पर उनके आदेश का अभी तक कोई फर्क नहीं पड़ा है। सोमवार को ‘अमर उजाला’ ने इस स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के आला अफसरों को फोन किए, लेकिन किसी ने फोन रिसीव ही नहीं किया। 
विज्ञापन


केस 1
कप्तान साहब का फोन भी नहीं उठा
एसएसपी बबलू कुमार के सीयूजी नंबर 9454400298 पर दोपहर 12:39 और 12:44 बजे फोन किया गया। दोनों बार फोन रिसीव नहीं हुआ। एसपी (सिटी) आलोक प्रियदर्शी के सीयूजी नंबर 9454401101 पर दोपहर 12:42 और 12:45 बजे फोन किया गया। इन काल का भी कोई जवाब नहीं मिला। दोनों बार घंटी पूरी गई पर लेकिन फोन नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 2
बस बजता रहा फायर ब्रिगेड का फोन
सोमवार की शाम को 5:03 बजे फायर ब्रिगेड को फोन किया। फोन बजता रहा मगर किसी ने उठाया ही नहीं। अब जरा सोचिए कि अगर कहीं कोई इमरजेंसी आ जाए तो कैसे मदद मिलेगी। फायर ब्रिगेड को किस तरह से सूचना दी जाएगी।  

केस 3
रोडवेज इंक्वायरी का नंबर स्विच ऑफ 
रोडवेज इंक्वायरी पर अगर आप कोई जानकारी करना चाहें तो नहीं कर सकते हैं। यहां 0565-6454447 नंबर है। जो हमेशा स्विच ऑफ बताता है। अब अगर कोई किसी बस के बारे में जानकारी करना चाहेगा तो कहां करेगा। मजबूर होकर बस स्टैंड पर ही जाना पड़ता है।  

केस 4
जीआरपी कंट्रोल रूम का नंबर डज नॉट एग्जिस्ट
ट्रेन में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी हो या पुलिस से किसी प्रकार की मदद चाहिए तो जीआरपी ने कंट्रोल रूम बना रखा है। नंबर है -1512,  लेकिन खास बात यह है कि यह नंबर डॉयल करने पर ‘डज नॉट एग्जिस्ट’ जाता है। 

 
केस 5
बिजलीघरों के फोन हमेशा बिजी
अगर आपके घर के पास बिजली का तार टूट जाए। ट्रांसफार्मर खराब हो जाए तो बिजलीघर की दौड़ लगाने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा। क्योंकि मथुरा के बिजलीघरों पर तो फोन उठता ही नहीं। हमेशा बिजी रहेगा। मसानी सब स्टेशन, बिड़ला मंदिर सब स्टेशन, कृष्णानगर सब स्टेशन, जयगुरुदेव सब स्टेशन, बंगालीघाट सब स्टेशन, कैंट बिजलीघर आदि बिजलीघरों के किए गए फोन उठाए ही नहीं गए।

ये थे डीजीपी के आदेश
डीजीपी ने सभी कप्तानों को जारी किया है कि अफसर 24 घंटे सीयूजी फोन ऑन रखेंगे और तत्काल फोन को रिसीव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed