{"_id":"589f5ffe4f1c1bb51f378266","slug":"babulal-panda-start-worship-for-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह की तपस्या पर बैठा बाबूलाल पंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह की तपस्या पर बैठा बाबूलाल पंडा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
worship (demo)
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फालैन में होली के जलते अंगारों के मध्य निकलने के लिए बाबूलाल पंडा एक मास के कठोर तप पर बैठ गया। 12 मार्च को वह धधकते अंगारों से निकलेगा। पंडा ने ग्रामीणों के साथ गांव की परिक्रमा कर होलिका स्थल पर पूजा अर्चना की। उसके बाद मंदिर में प्रह्लाद की माला को धारण किया।
बाबूलाल पंडा ने प्रह्लाद कुंड में स्नान किया, इसके बाद ग्रामीण और बैंड बाजों के साथ गांव की परिक्रमा की। नाचते, गाते ग्रामीण परिक्रमा कर प्रह्लाद मंदिर के निकट होलिका चौक पहुंचे। यहां पंडा ने पूजा-अर्चना की। इसी के साथ उन्होंने एक माह के कठोर व्रत-तप के लिए भक्त प्रह्लाद की माला धारण की।
12 मार्च की रात में होलिका दहन वाले दिन धधकती अग्नि से गुजरेगा। करीब 47 वर्षीय पंडा के व्रत पर बैठते ही ग्रामीणों ने मंदिर के चौक पर गायन-वादन किया। होली के पद गाए गए। रसिया की जुगलबंदी पर महिला श्रद्धालु झूमती रहीं। बताते चलें कि एक माह की पूजा के दौरान पंडा घर की दहलीज नहीं देखते। इस दौरान जमीन पर ही आराम करना होगा। एक माह तक दिन में एक बार केवल फलाहार ही करेंगे। मंदिर परिसर के अलावा कहीं भी जाना वर्जित है।