फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Baba Siddique Lawrence Bishnoi and Hashim Baba gang sharp shooters arrested after encounter

'बाबा सिद्दीकी अच्छा आदमी नहीं था': शार्प शूटर का दावा, अमेरिका तक नेटवर्क, जो बीच में आएगा उसका इंतजाम होगा

Fri, 18 Oct 2024 10:59 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 18 Oct 2024 10:59 PM IST
सार

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के अंतरराज्यीय शार्प शूटर को दिल्ली और मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिरासत में लिया। अस्पताल परिसर में शूटर ने कहा कि बाबा सिद्दीकी कोई अच्छा आदमी नहीं था। उसके ऊपर मकोका केस लगा हुआ था और उसके दाऊद से भी संबंध थे। किसी अच्छे व्यक्ति पर तो यह केस नहीं लगता है। जो गैंग के बीच आएगा उसका इंतजाम तो किया जाएगा।

विज्ञापन
Baba Siddique Lawrence Bishnoi and Hashim Baba gang sharp shooters  arrested after encounter
शार्प शूटर का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के अंतरराज्यीय शार्प शूटर ने मुठभेड़ के बाद पुलिस हिरासत में बताया कि जरायम की दुनिया में संबंधों के आधार पर काम होता है। लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग कोई छोटा गैंग नहीं है। गैंग के सदस्य इंडिया से बाहर भी है। यहां तक कि अमेरिका तक उसका नेटवर्क फैला हुआ है। उसने साफ कहा कि कोई स्वयं अपराधी नहीं बनता बल्कि पुलिस अपराधी बनाती है। उसे भी पुलिस ने ही अपराधी बनाया।

विज्ञापन


विज्ञापन

जरायम की दुनिया में धीरे-धीरे बड़े गैंग से संपर्क हो जाता है। उसकी भी हाशिम बाबा गैंग से दिल्ली के दोस्तों ने मुलाकात कराई। हाशिम बाबा गैंग को भी लॉरेंस बिश्नोई ही चलाता है। बृहस्पतिवार को रिफाइनरी और दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के अंतरराज्यीय शार्प शूटर ने बदायूं की शहर कोतवाली स्थित राज चौक कट्टा बहरामपुरा निवासी योगेश कुमार उर्फ राजू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद जिला अस्पताल में उसने गैंग से संबंधित कई राज उजागर किए।

उसने कहा कि यदि अभिनेता सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई से माफी नहीं मांगेगा तो उसका हाल भी बाबा सिद्दीकी जैसा होगा। उसने यह भी दावा किया कि उसे बदायूं से गिरफ्तार कर मथुरा लाकर पुलिस ने गोली मारी है। किसकी और कैसे हत्या करनी है के सवाल पर उसने कहा कि सब पहले से पता होता है। उन्हें टारगेट के बारे में बताया जाता है और काम हो जाता है। इसके लिए रेकी तो की जाती है साथ ही सोशल मीडिया से जानकारी भी जुटाई जाती है।

विज्ञापन

पूरी जानकारी होने के बाद ही टारगेट को निशाना बनाया जाता है। उसने बताया कि अभी तो वह शुरुआती दौर में है। जेल जाने के बाद बाहर क्या होगा उसे नहीं पता, लेकिन जेल में जो लोग मुलाकात के लिए आते हैं वह बाहर की पूरी खबर देते हैं। इस तरह गैंग के मुखिया का आदेश प्रत्येक गुर्गे तक पहुंच जाता है। उसने कहा कि बाबा सिद्दीकी कोई अच्छा आदमी नहीं था। उसके ऊपर मकोका केस लगा हुआ था और उसके दाऊद से भी संबंध थे। किसी अच्छे व्यक्ति पर तो यह केस नहीं लगता है। जो गैंग के बीच आएगा उसका इंतजाम तो किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed