फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   baarish aur baadh ke baad ab beemaariyon ka khatara

Mathura News: बारिश और बाढ़ के बाद अब बीमारियों का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
baarish aur baadh ke baad ab beemaariyon ka khatara
जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड गठित, प्रत्येक ब्लाक में टीमों का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। बारिश और यमुना में बाढ़ के बाद जैसे ही जलस्तर कम होगा प्रभावित इलाकों में मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों के बढ़ने का खतरा है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला अस्पताल में डेंगू का वार्ड तैयार कर लिया है। प्रत्येक ब्लॉक में टीमों को गांव-गांव जाने के निर्देश दिए हैं, ताकि संचारी रोगों को फैलने से रोका जा सके।
बारिश के पानी का जमाव होने के कारण अधिकांश स्थानों पर डेंगू और मलेरिया का खतरा पनप रहा है। गंदे पानी, कूलर में भरे पानी, गमले में भरे पानी आदि में डेंगू और मलेरिया के मच्छर पैदा होते हैं। इस कारण बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रत्येक विकासखंड में दो-दो टीमों को लगाया है। जो हर दिन पांच-पांच गांवों में जाकर जांच कर रही हैं। यदि कोई मरीज मिल रहा है तो उसे दवा दी जा रही हैं। ग्रामीणों को बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में सफाई कराकर दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। देहात के स्वास्थ्य केंद्रों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुंद बंसल ने बताया कि जिला अस्पताल में पैथोलॉजी, ब्लड बैंक के कर्मियों को तैयार रहने के निर्देश के साथ ही डेंगू की जांच की किट और रैपिड कार्ड की व्यवस्था कर ली गई है। डेंगू वार्ड को तैयार करा लिया गया है। फिलहाल मलेरिया और डेंगू के लक्षण वाले मरीज नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहने के स्थान को रखें स्वच्छ
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल ने बताया कि अपने रहने की जगह पर स्वच्छता का ध्यान रखें। पानी को किसी जगह एकत्र न होने दें। कूलर में कई दिन के भरे पानी को साफ कर दें। जिन बर्तनों का लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं होता, उनमें रखे हुए पानी को नियमित रूप से बदलते रहें। गमलों के पानी को हर हफ्ते बदलते रहें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें। मच्छरदानी का प्रयोग करें।

डेंगू के लक्षण

- अचानक तेज बुखार आना।
- पीठ के पिछले हिस्से में दर्द।

- आंखें और हड्डियों में दर्द।
- गंभीर सिरदर्द, पेट में बेचैनी।
- त्वचा पर लाल धब्बे पड़ना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed