फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   B.Com and CA exams together, students upset

बीकॉम और सीए की परीक्षाएं एक साथ, छात्र-छात्राएं परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
B.Com and CA exams together, students upset
मथुरा। चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के साथ बीकॉम करने वाले अनेक छात्र-छात्राओं के लिए डेट शीट आते ही परेशानी खड़ी हो गई है। इस बार सीए की परीक्षा के बीच में ही डॉ. बीआर आंबेडकर विवि की बीकॉम की परीक्षाएं भी होने जा रही है। इसमें कई परीक्षा तिथि ऐसी हैं जब एक ही दिन और एक ही समय पर दोनों की परीक्षा होगी। छात्र-छात्राओं की इस समस्या को द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की मथुरा शाखा सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिलिंग लखनऊ की बैठक में उठाने जा रही है।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में इंटरमीडिएट के बाद सीए करने वाले छात्र-छात्राएं इसके साथ ही स्नातक डिग्री हासिल करने के लिए बीकॉम में प्रवेश ले लेते हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं का रुझान सीए की ओर ज्यादा रहता है। अक्सर स्थानीय स्तर पर दोनों की परीक्षाएं अलग-अलग तिथियों में होती हैं लेकिन इस बार बीकॉम और सीए की कुछ परीक्षाओं की तिथियां एक हो गई हैं। इससे बीकॉम द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र परेशान हैं।
विज्ञापन

१८ और २० मई को बीकॉम द्वितीय वर्ष और २४ मई को तृतीय वर्ष की परीक्षाओं के समय में सीए की परीक्षा भी हैं। इससे परेशान संबंधित छात्रों ने अपनी समस्या को द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की मथुरा शाखा के अध्यक्ष सीए अनुराग खंडेलवाल के समक्ष रखा। इस पर उन्होंने छात्रों को भरोसा दिया है कि लखनऊ में होने जा रही सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिलिंग लखनऊ की बैठक में वे इस विषय को रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed