फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Awasthi said- don't worry, no one will be harmed

Mathura News: अवस्थी बोले-परेशान न हों, किसी का अहित नहीं होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Awasthi said- don't worry, no one will be harmed
मथुरा। टीएफसी में बैठक करते हुए मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी। - फोटो : mathura
वृंदावन (मथुरा)। प्रस्तावित ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी शुक्रवार को श्रीधाम वृंदावन पहुंचे। उन्होंने स्थानीय सेवायतों, व्यापारियों और लोगों के विरोध के बीच एक मध्यस्थता करने को कोशिश की। ठाकुरजी की चौखट पर इत्र सेवा के बाद उन्होंने पहले सेवायतों के दर्द को जाना। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार किसी का अहित नहीं करेगी। किसी को इस बात के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

मंदिर के प्रमुख सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी की गद्दी पर पहुंचकर अवनीश अवस्थी ने कई सेवायतों से सीधी बातचीत की। सेवायतों ने मंदिर की प्राचीनता, धार्मिक परंपराओं और दैनिक अनुष्ठानों पर प्रस्तावित कॉरिडोर के संभावित प्रभावों को लेकर अपनी गंभीर आशंकाएं व्यक्त कीं। इस दौरान रजत गोस्वामी सहित अन्य सेवायतों ने परियोजना में संशोधन से जुड़े सुझाव भी रखे, जैसे कॉरिडोर के स्वरूप में परिवर्तन, वैकल्पिक मार्गों की पहचान और भूमि अधिग्रहण के स्थान पर भूमि विनिमय जैसी व्यवस्थाएं। हालांकि लंबी बातचीत के बाद भी फिलहाल कोई ठोस समाधान सामने नहीं आ सका लेकिन उनके सुझावों को जरूर नोट किया है।
विज्ञापन

यहां सेवायतों से बातचीत के बाद मुख्य सलाहकार तय मीटिंग में यात्री सुविधा केंद्र पहुंचे। यहां व्यापारियों और स्थानीय निवासियों के साथ एक सार्वजनिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कॉरिडोर के खिलाफ स्वर प्रमुख रहा। कई नागरिकों ने यह सुझाव दिया कि मंदिर से सटे घनी आबादी वाले क्षेत्रों की बजाय यमुना किनारे की खाली भूमि का उपयोग किया जाए ताकि तोड़फोड़ और विस्थापन से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कुछ लोगों ने कहा कि अगर विकास जरूरी है तो ठाकुरजी के मंदिर को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की भी संभावना टटोली जाए। दूसरी ओर कुछ लोगों ने परियोजना को समर्थन भी दिया। उनका मानना था कि आधुनिक सुविधाएं, बेहतर भीड़ प्रबंधन और पर्यटक संरचना से वृंदावन को विश्वस्तरीय तीर्थ के रूप में विकसित किया जा सकता है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।
सभी की बातों को सुनने के बाद अवनीश अवस्थी ने कहा कि सरकार तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है। हम और आप सभी सर्वोच्च न्यायालय का सामन करते हैं। इस बात का ध्यान रखा जाए कि सरकार किसी का अहित नहीं करेगी। जिसका भी नुकसान होगा उसका उचित मुआवजा दिया जाएगा।
बैठक में मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, डीआईजी शैलेश कुमार पांडे, जिलाधिकारी मथुरा सीपी सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार तथा मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसबी सिंह आदि उपस्थित रहे।

--

स्थानीय लोगों ने किया हंगामा, बैठक छोड़कर बाहर आए


वृंदावन। मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी की बैठक के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया। कई लोग बैठक छोड़कर ही बाहर आ गए। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि मीटिंग के दौरान अधिकारी कुछ सुन ही नहीं रहे थे, केवल अपनी बात ही सुना रहे थे। दीपक पाराशर बोले, उन्होंने कहा कि कुंज गलियों को तोड़कर कॉरिडोर क्यों बनना चाहते हैं यदि कॉरिडोर बनाना ही है तो अन्यत्र कहीं बना लीजिए। समीर शुक्ला ने कहा कि जैसे ही उन्होंने अपनी बात रखनी शुरू की तो उन्हें रोक दिया गया। आशीष वशिष्ठ ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed