{"_id":"6828da3f6305ae43c1003987","slug":"avoid-false-cases-beware-of-cyber-crime-mathura-news-c-369-1-mt11009-129728-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: झूठे मुकदमों से बचें, साइबर क्राइम से सावधान रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: झूठे मुकदमों से बचें, साइबर क्राइम से सावधान रहें
विज्ञापन
मथुरा। लोगों को जागरूक व साइबर क्राइम से सावधान रहने की शपथ दिलाते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : mathura
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ऑपरेशन जागृति फेज-4 के समापन समारोह में शनिवार को विभिन्न जनपदों की छात्राओं ने घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और नशा मुक्ति के लिए नुक्कड़ नाटक से जागरूक किया। साथ ही झूठे मुकदमों से बचने और साइबर क्राइम से सावधान रहने की सभी को शपथ दिलाई। अलीगढ़ व आगरा जोन के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
यह समारोह डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य पेक्षागृह में आयोजित किया गया। इसमें सेवानिवृत्त आईपीएस मंजरी जारुहर मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि वह 1976 में बिहार कैडर की प्रथम महिला आईपीएस रही हैं। उन्होंने ऑपरेशन जागृति फेज-4 की प्रशंसा की। इसके बाद मथुरा, मैनपुरी समेत अन्य जनपदों से आईं छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सभी को घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया।
इसके अलावा आगरा जोन एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, अलीगढ़ मंडल डीआईजी प्रभाकर चौधरी समेत अन्य अधिकारियों ने साइबर अपराध, महिलाओं की आड़ में झूठा मुकदमा दर्ज करना, लव रिलेशनशिप और पारिवारिक विघटन से संबंधित बचने के सुझाव दिए। इसके अलावा ऑपरेशन जागृति में सहयोग करने वाले विभिन्न विभागों के 36 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अलीगढ़, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी और कासगंज समेत विभिन्न जनपदों के एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।