फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Auto driver's body found on railway track

Mathura News: रेलवे ट्रैक पर मिला ऑटो चालक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Auto driver's body found on railway track
मथुरा। बहन के यहां से लौट रहे युवक का थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने युवक की जेब से मिले बहनोई के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी शिनाख्त कर परिजन को सूचना दी। परिजन ने हत्या का आशंका जताई है।
विज्ञापन


जमुनापार थाना प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि बुधवार को रेलवे ट्रैक के पास एक 25 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस ने युवक के कपड़े की तलाशी की लो तो हाथरस से मथुरा आने वाली ट्रेन का टिकट मिला। साथ ही हाथरस निवासी बहनोई का मोबाइल नंबर मिला। पुलिस ने मोबाइल नंबर मिलाकर परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजन ने शव की शिनाख्त गोवर्धन थाने के सामने निवासी विष्णु के रूप में की। सोनू ने बताया कि उनके बड़े भाई ऑटो चालक थे। दो दिन पहले हाथरस निवासी बहनों के घर गए थे। उनकी मौत ट्रेन से गिरकर होना प्रतीत नहीं हो रहा है। क्योंकि उनके भाई के सिर और पीठ के अलावा शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। उन्हें आशंका है कि उनके भाई की हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरकर मौत होने का लग रहा है। यदि परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं तो उनकी तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed