फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   auto driver murder in mathura

चालक की हत्या कर लूट लिया टेंपो

Sat, 25 Jul 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 25 Jul 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
auto driver murder in mathura
थाना यमुनापार क्षेत्र में भाड़े पर टेंपो ले गए बदमाशों ने चालक की हत्या कर टेंपो लूट लिया। घटना कल्यानपुर के जंगल में हुई।
विज्ञापन


मृतक अलीगढ़ के इगलास कोतवाली के गांव कूबरा निवासी गोपाल (22) पुत्र हेतराम ने तीन माह पूर्व नया सीएनजी टेंपो खरीदा था। वह मथुरा के लक्ष्मीनगर तिराहे से मथुरा-राया आदि रूट पर टेंपो चलाते थे। गांव लोहवन के निकट कालोनी में वह परिवार के साथ किराए पर रहते थे।

शनिवार को लक्ष्मीनगर तिराहे से तीन युवकों ने गांव कल्यानपुर पानीगांव जाने के लिए उनसे टेंपो भाड़े पर तय किया था। सुबह नौ बजे वह तीनों युवकों के साथ चले गए थे।
विज्ञापन


सुबह 10:30 बजे यमुनापार पुलिस को कल्यानपुर के जंगल में वारदात की जानकारी दी गई। सूचना पर यमुनापार पुलिस, सीओ महावन अजय कुमार पहुंचे। मौके पर टेंपो चालक गोपाल गंभीर हालत में पड़ा था, उसके पेट में गोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंपो वहां नहीं थी। पुलिस गोपाल को लेकर जिला अस्पताल आई। यहां चिकित्सकों ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार गोपाल गांव ढ़हेरूआ होते हुए कल्यानपुर पार कर पानीगांव की ओर निकला था। हत्या टेंपो लूटने के मकसद से की गई है। टेंपो में सवारी बनकर बैठे युवकों पर ही लूट और हत्या का शक जाता है। मामले में गोपाल के चाचा सोनदेव ने थाना यमुनापार में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गोपाल के हत्यारों को पकड़ने और लूटा हुआ आटो बरामद करने को तीन टीम गठित की गई हैं। घटना के कई पहलू पुलिस को मिले हैं। पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगाÐ
-अजय कुमार, सीओ महावन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed