फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Auto and e-rickshaw drivers are overloading their vehicles and running rampant.

Mathura News: ऑटो, ई-रिक्शा चालक ओवरलोडिंग कर धड़ल्ले से दौड़ रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Auto and e-rickshaw drivers are overloading their vehicles and running rampant.
वृंदावन। नगर में बेलगाम दौड़ रहे ई-रिक्शा और ऑटो चालक अधिक कमाई के लालच में श्रद्धालुओं की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। क्षमता से अधिक यात्रियों को वाहन में बैठा रहे हैं। ओवरलोड होने के कारण यात्री परेशानी के साथ दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। वहीं पुलिस एवं परिवहन विभाग बेबस है।
विज्ञापन

नगर निगम ने नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए 2700 ई रिक्शाओं का रजिस्ट्रेशन किया है। इसके लिए रूट और यात्री किराया भी निर्धारित किया गया लेकिन रजिस्ट्रेशन हुए एक वर्ष होने जा रहा है लेकिन नगर में निर्धारित रूट पर सीमित संख्या में ई रिक्शाओं का संचालन नहीं हो सका। पुलिस और नगर निगम ने योजना ठंडे बस्ते में डाल दी। नतीजा नगर में करीब सात हजार ई रिक्शाओं का संचालन किया जा रहा है। चार हजार से अधिक ई रिक्शा बिना नगर निगम के रजिस्ट्रेशन के नगर में दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग द्वारा ई-रिक्शा को सिर्फ चार सवारी और एक चालक का परमिट स्वीकृत है जबकि चालक अधिक कमाई के लालच में 10 से 13 यात्रियों को बैठाकर चला रहे हैं। चालक के दोनों ओर सवारी बैठाए जाने पर ई रिक्शा अनियंत्रित होकर आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। यही हाल ऑटो चालकों का है। ऑटो में चार और छह श्रद्धालुओं के स्थान पर 12 से 15 श्रद्धालुओं को बैठाया जा रहा है। नगर के तिराहे-चौराहों पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी ओवरलोड ई रिक्शा को देखकर भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वहीं एआरटीओ विभाग भी इस ओर से आंखें मूंदे हुए है। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि ओवरलोड ई-रिक्शा एवं ऑटो के विरुद्ध चालान एवं सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि निर्धारित रूट पर सीमित संख्या में ही ई रिक्शा एवं ऑटो संचालित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed