{"_id":"69864107dd74c1181909f2b2","slug":"authorities-take-action-against-ration-shop-owners-two-fined-mathura-news-c-415-1-mnp1012-427-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कोटेदारों पर प्रशासन ने की कार्रवाई, दो पर लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कोटेदारों पर प्रशासन ने की कार्रवाई, दो पर लगा जुर्माना
विज्ञापन
छाता। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के कड़े रुख के बाद खाद एवं रसद विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में है। छाता क्षेत्र में राशन वितरण में धांधली और घटतौली की शिकायतों पर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्ति निरीक्षक ने दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं, जबकि दो दुकानों को पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है। वहीं दो पर जुर्माना लगाया है।
आपूर्ति निरीक्षक मोहन प्रकाश उपाध्याय ने शिकायतों की जांच के बाद जटवारी स्थित परवेज आलम और नौगांव स्थित कल्ला देवी की सरकारी राशन की दुकानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, जंघावली में मुनफीरा और पीरपुर में पिंकी की दुकानों पर अनियमितताएं गंभीर पाए जाने पर उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। इसके अलावा ओवा के राकेश और रान्हेरा के योगेंद्र प्रसाद पर आर्थिक जुर्माना लगाते हुए अंतिम चेतावनी दी गई है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि राशन वितरण में लापरवाही या घटतौली किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।