{"_id":"570cf5844f1c1b00784a6aba","slug":"audit-of-gram-panchayat-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों ने कहां खर्च की धनराशि, होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों ने कहां खर्च की धनराशि, होगी जांच
अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
बजट
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने वित्तीय वर्ष 2015-16 के दौरान ग्राम पंचायतों में किए गए धन के उपयोग का भौतिक सत्यापन करने के आदेश दिए हैं। इसमें वर्तमान और पूर्व प्रधानों का कार्यकाल भी शामिल रहेगा। इस जांच में सीडीओ सहित विभिन्न विभागों के आलाधिकारी जुटेंगे।
शासन के आदेश पर सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने ग्राम पंचायतों में एक साल के दौरान खर्च हुई धनराशि के उपयोग की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य वित्त आयोग के अलावा ग्राम पंचायतों को मिली अन्य राशि के उपयोग की जांच होगी। 10 गांव के कार्यों की जांच के लिए वह खुद जाएंगे। इसके अलावा बाकी ग्राम पंचायतों के लिए विभागाध्यक्षों को जिम्मेदारी दी जाएगी।
सीडीओ ने बताया कि जांच के दायरे में पूर्व ग्राम पंचायत बोर्ड के साथ नवनिर्वाचित बोर्ड भी होगा। ग्राम पंचायतों के वर्तमान बोर्ड को पिछले तीन माह के दौरान 11 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। जांच के दौरान संबंधित कार्य का खुली बैठक में प्रस्ताव, कार्य योजना और निर्माण की गुणवत्ता भी परखी जाएगी।