फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Attempted Life-Threatening Attack on Cousin at Gunpoint

Mathura News: चचेरे भाई पर तमंचा तानकर जानलेवा हमले का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Attempted Life-Threatening Attack on Cousin at Gunpoint
वृंदावन। रतनछतरी क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक युवक और उसके चचेरे भाई पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद सहित पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सूरज सैनी ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 1 मई की रात उनका भाई भरत सैनी और चचेरा भाई अभिषेक सैनी विज्ञान कुटी आश्रम से जागरण का प्रसाद लेकर घर लौट रहे थे। मोहिनी कुंज के सामने बैठे पड़ोसी मोर मुकुट, उनका साथी संदीप और तीन अन्य ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि इन लोगों ने भरत पर जान से मारने की नियत से तमंचा तान दिया।
विज्ञापन

तमंचे से गोली न चलने पर आरोपियों ने भाइयों के साथ हाथापाई की और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें घर तक पीटते हुए लाए। हमलावरों ने तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि सूरज सैनी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच श्रीबांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी शिव कुमार शर्मा को सौंपी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed