फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Attempt to take the student from the school by becoming a fake guardian

Mathura News: फर्जी अभिभावक बनकर स्कूल से छात्र को ले जाने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Attempt to take the student from the school by becoming a fake guardian
कोसीकलां। एक स्कूल में छात्र के नकली अभिभावक बनकर पहुंच कर उसे ले जाने का प्रयास किया। छात्र के परिजन ने विद्यालय प्रशासन से सीसीटीवी दिखाकर उक्त लोगों के पहचान कराए जाने की मांग की। जिसे विद्यालय प्रशासन ने नकार दिया। परेशान छात्र के पिता ने तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला गांगवान निवासी राजेश सांगवान का पुत्र युग सांगवान कक्षा नौंवी का छात्र है। आरोप है कि युग आठ दिसंबर बृहस्पतिवार को छुट्टी पर घर में ही था। जबकि उनकी मां एवं पिता अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। एक महिला एवं पुरुष युग सांगवान के अभिभावक बनकर स्कूल पहुंचे और छात्र को अपने साथ ले जाने की बात करने लगे। चूंकि छात्र छुट्टी पर था तो वह लोग लौट गए। शाम को स्कूल की छुट्टी होने बाद इस बाबत जब छात्र के साथी छात्र-छात्राओं ने युग सांगवान के माता-पिता से बात की तो वे परेशान हो उठे, उन्होंने कहा कि जब वह स्कूल गए ही नहीं तो स्कूल में माता-पिता बनकर कौन पहुंचा।
विज्ञापन

इसकी जांच के लिए वह विद्यालय पहुंचे और सीसीटीवी दिखाने की मांग की लेकिन विद्यालय प्रशासन ने इससे इंकार दिया। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और लिखित में तहरीर देकर सीसीटीवी कैमरे की जांच कर नकली अभिभावक बनकर पहुंचने वाले लोगों का पता लगाने और कार्रवाई करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। स्कूल के सीसीटीवी कैमरों से फुटेजों की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed