{"_id":"6892619271f3a9d86d09c24c","slug":"attempt-to-grab-flats-in-gopaldham-ashram-and-shrivrindavan-dham-building-mathura-news-c-369-1-mt11010-133831-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गोपालधाम आश्रम और श्रीवृंदावन धाम बिल्डिंग में फ्लैट्स हड़पने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गोपालधाम आश्रम और श्रीवृंदावन धाम बिल्डिंग में फ्लैट्स हड़पने का प्रयास
विज्ञापन
वृंदावन। गोपालधाम आश्रम, कालीदह निवासी नतालिया किवोनोसोवा पत्नी रोमानोव यारोस्लाव ने कुछ लोगों पर संगीन आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
नतालिया का कहना है कि विक्टोरिया कालूगिना पत्नी अमित सामन्तो, पूजा सिंह पत्नी एवजैनी सैवलेव, कुशलपाल पुत्र श्यामवीर सिंह, लीलिया कोरागिना निवासी श्रीवृंदावन धाम बिल्डिंग, रमणरेती और म्यागकोव अलैक्जेण्डर निवासी 8605, एनआरआई ग्रीन समेत अन्य लोगों ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और गोपालधाम आश्रम व रशियन बिल्डिंग के फ्लैट्स को अवैध रूप से हड़पने का षड्यंत्र रचा।
नतालिया का आरोप है कि जब उन्हें इस षड्यंत्र की जानकारी हुई तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की और रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन इसके बाद से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनके अनुसार, फोन कॉल, एसएमएस और ईमेल के माध्यम से धमकी दी जा रही हैं, जिनके प्रमाण उनके पास सुरक्षित हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे विवाद के पीछे न केवल उनके पति की छवि को धूमिल करने की साजिश है, बल्कि बिल्डिंग में रह रहे अन्य कृष्ण भक्तों की जान-माल को नुकसान पहुंचाने की भी कई कोशिशें की गई हैं।