फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Attacked with swords and guns in a dispute on the way, five of the same family injured

रास्ते के विवाद में तलवार व तमंचों से हमला, एक ही परिवार के पांच घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Attacked with swords and guns in a dispute on the way, five of the same family injured
मथुरा। मंडी चौराहा के चैतन्य लोक कॉलोनी में बुधवार रात रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया, इसमें एक दर्जन से अधिक हथियारबंद लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोलकर तलवार और तमंचों से फायर कर दो महिलाओं सहित पांच लोगों को घायल कर दिया। इनमें से एक युवक के हमलावरों ने तलवार से दोनों हाथों के अंगूठे भी काट डाले। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां से दो युवकों को गंभीर अवस्था में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना हाईवे की चैतन्य लोक कॉलोनी में रहने वाले करन सिंह से लखमी चंद का रास्ते को लेकर झगड़ा हो गया। शाम साढ़े सात बजे के लगभग लखमीचंद अपने दो बेटों के साथ करन सिंह के घर समझौते के लिए गए। उन्होंने झगड़ा खत्म करने का प्रयास किया। घर लौटे तो करन सिंह पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोगों ने लखमीचंद के घर पर तमंचे, तलवार, लोहे की सरिया, लाठी डंडों से लैस होकर हमला बोल दिया। इस झगड़े में फायरिंग से पूरी कॉलोनी में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

लोग इधर-उधर भागने लगे। इस बीच लखमीचंद का 21 वर्षीय बेटा विकास, 30 वर्षीय सुनील, पत्नी रामवती (55),सीमा, रघुराज और कृष्णा पुत्र राजवीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची हाइवे पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां से विकास और सुनील को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि हमलावरों ने तलवार से विकास के दोनों हाथों के अंगूठे काट दिए हैं, इससे अधिक रक्त स्राव होने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटना की तहरीर मिलने के बाद हमलावरों की गिरफ्तारी में दबिशें देना शुरू कर दिया है। लेकिन अभी तक कोई हमलावर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही हमलावर गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed