{"_id":"68843ced153384e1ac014da3","slug":"attacked-a-car-rider-after-a-quarrel-police-caught-the-accused-in-an-encounter-shot-in-the-leg-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: मामूली कहासुनी पर कार सवारों ने किया था हमला, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा आरोपी; पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: मामूली कहासुनी पर कार सवारों ने किया था हमला, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा आरोपी; पैर में लगी गोली
Sat, 26 Jul 2025 07:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 26 Jul 2025 07:56 AM IST
सार
कहासुनी के बाद जान से मारने की नीयत से युवक को गोली मारने का आरोपी मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
मथुरा पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में दो सप्ताह पूर्व थाना जैंत क्षेत्र के गांव चौमुहां निवासी युवक को कहासुनी के बाद जान से मारने की नीयत से गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जैंत पुलिस, रिवार्डेड टीम व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है।
थाना जैंत के गांव चौमुहां निवासी विक्रम उर्फ विक्की बृहस्पतिवार रात बाहर घूमने के लिए गया था। तभी कार सवार लोगों ने कहासुनी के बाद विक्रम को गोली मार दी थी। विक्रम के भाई ने नामजद लोगों के खिलाफ थाना जैंत पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें चार आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार रात्रि पुलिस ने जैंत शेरगढ़ रोड स्थित सामलिया फार्म हाउस के पास से आरोपी चौमुहां निवासी देवेंद्र उर्फ गैंडा पुत्र ग्यासी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर भी गोली चलाई। दाहिनी टांग में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है।
सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया चौमुहां निवासी युवक को जान से मारने की नीयत से गोली मारने के आरोपी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपी पहले जेल जा चुके हैं। अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी जैंत उमेश चंद्र त्रिपाठी, आझई चौकी इंचार्ज जयसिंह, शिवम चौधरी, अमरजीत, रिवार्डेड टीम से सावेज चौधरी, सोनू भाटी, विकास गौतम, सर्विलांस प्रभारी विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।