फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   attack on police in mathura

बाराती-घरातियों ने मिलकर पुलिसकर्मियों पर बोला हमला

Thu, 28 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Thu, 28 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
attack on police in mathura
पुलिस की जीप
दूल्हा के मित्रों की शिकायत पर शादी समारोह में पहुंची पुलिस को घराती और बरातियों ने मिलकर पीटा। इस दौरान पुलिस पर जमकर पथराव भी किया और जीप तोड़ दी। इस दौरान राया थाने के एसएसआई, एसआई और तीन सिपाही घायल हो गए। इस विवाद के पीछे दूल्हा के खाने से पूर्व ही आइसक्रीम का खत्म होना बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


राया के महेश नगर निवासी महेंद्र सिंह की पुत्री रजनी का विवाह मनीष पुत्र रामबाबू निवासी शाहपुर हाथरस के साथ तय हुआ था। मंगलवार शाम सादाबाद रोड स्थित कृष्णा मैरिज होम में बारात आई। दूल्हे के भोजन करने से पहले ही आइसक्रीम खत्म हो गई। इससे दूल्हे के साथी नाराज हो गए। दूल्हे के दोस्त आइसक्रीम न मिलने पर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


तभी एक बाराती बाइक लेकर मैरिज होम के अंदर पहुंच गया तो दुल्हन के ताऊ सुंदर सिंह ने उसे हड़काते हुए बाहर जाने को कहा। यह बात बारातियों को नागवार गुजरी। इसी बात पर बारातियों और घरातियों में कहासुनी हो गई और मारपीट की नौबत आ गई। दूल्हे के दोस्त राया थाना में सुंदर सिंह की शिकायत करने पहुंच गए। इस पर राया पुलिस मैरिज होम पहुंच गई, लेकिन सुंदर सिंह नहीं मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद बारातियों ने सुंदर सिंह को पहचान लिया और पुलिस को पकड़वा दिया। पुलिस ने उन्हें जीप में बैठा लिया और चलने लगे। तभी दुल्हन पक्ष की महिलाएं सामने आ गईं और सुंदर सिंह को
छुड़ाने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं से अभद्रता कर डाली और सुंदर को लेकर जाने लगी। कुछ महिलाएं पुलिस की जीप में बैठ गईं।

फिर भी पुलिस नहीं मानी तो बाराती और घराती एक हो गए और पुलिस पर हमला बोल दिया। लोगों ने राया थाने के एसएसआई सुनील कुमार बिंद, एसआई डीपी सिंह, सुरेश चंद्र शर्मा और सिपाही सुशील कुमार को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। पथराव में सिपाही सुशील का सिर फट गया और पुलिस की जीप के शीशे टूट गए। इसके बाद पुलिस थाने लौट गई।

घटना से कुपित हुए बारातियों और घरातियों ने मथुरा-राया मुख्य मार्ग पर नेहरू पार्क के पास तख्त आदि डालकर जाम लगा दिया। दुल्हन भी रोड पर आ गई। जाम और बवाल की सूचना पर यमुनापार, मांट और महावन थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। लोगों को समझा कर मामला शांत कराया और जाम खुलवाया। इस दौरान मौके से भाग रही प्रेस लिखी कार को पुलिस ने पकड़ लिया। घटना के बाद घराती और बाराती गायब हो गए और विवाह की रस्में भी अधूरी रह गईं।

घटना के संबंध में अशीष कुमार जैन पुत्र यतेंद्र कुमार जैन निवासी शाहपुर खुर्द सासनी हाथरस ने थाना राया में सुंदर सिंह, बहाना जुगेंद्र निवासी राया, इंद्रजीत निवासी वृंदावन, संजय निवासी नौहझील, ओमीचंद्र निवासी अंतापाड़ा मथुरा, गिरीश निवासी महेश नगर, बबलू निवासी महेश नगर राया पर मारपीट कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दूसरी ओर थाना राया के एसएसआई सुनील कुमार ने सुंदर, बबलू, सौरभ, रामबाबू सहित 25 नामजद, 25 महिलाओं और 50 अज्ञात के खिलाफ थाना राया में पुलिस पार्टी पर पथराव, मारपीट, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने माना निवासी फरह, राजकुमार निवासी राया, जुगेंद्र निवासी राया, इंद्रजीत निवासी किशोरपुरा वृंदावन, संजय निवासी नौहझील, गिरीश निवासी महेश नगर राया को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

दूल्हा जिस स्कूल में शिक्षक की नौकरी करता है उसका प्रिंसिपल और पत्रकार शादी में आए थे। दूल्हा पक्ष के खास लोगोें के लिए आइसक्रीम नहीं मिली तो दूल्हा पक्ष के लोग नाराज हो गए और हंगामा किया। लड़की पक्ष के लोगों से कहासुनी पर थाने में मारपीट की सूचना दी थी। इस पर पुलिस गई थी। मामले में दो रिपोर्ट दर्ज की गई हैं और सात लोग गिरफ्तार किए हैं।

- डा. राकेश सिंह, एसएसपी 


तड़के हुई शादी की रस्म पूरी 
राया। मारपीट, पथराव के बाद शादी में विघटन होने के बाद तड़के तीन बजे से संभ्रांत लोगों की पहल पर शादी की रस्म पूरी की जाने लगी। इसमें वर माला, भांवर सहित अन्य कार्यक्रम सुबह आठ बजे तक पूर्ण हो गए। इसके बाद दुल्हन को बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा होने के चलते ससुराल नहीं भेजा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed