फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Attack on Israel, concern in Mathura

Mathura News: इजराइल पर हमला, मथुरा में चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Attack on Israel, concern in Mathura
मथुरा। ईरान द्वारा इजराइल पर किए हमले की धमक मथुरा तक है। मथुरा का एक परिवार अपने लाल को लेकर चिंतित है। जमुनापार क्षेत्र का रहने वाला कामगार रवि शर्मा इजराइल में है। उसका परिवार युद्ध की खबरों से चिंतित है। इधर, प्रशासन भी विदेश मंत्रालय से रवि को लेकर संपर्क में है। न सिर्फ रवि का परिवार बल्कि कन्हैया की नगरी का हर बाशिंदा उसकी सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहा है।
विज्ञापन


जिला श्रम विभाग ने बीते वर्ष अक्तूबर माह में इजराइल जाने के लिए प्रशिक्षित कामगारों से आवेदन मांगे थे। कुल आठ आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें यमुनापार निवासी रवि शर्मा भी रहे। सत्यापन के बाद जब आगे की प्रक्रिया शुरु हुई तो रवि शर्मा के अलावा और किसी आवेदक ने इजराइल जाने को कदम नहीं बढ़ाया। सरकारी औपचारिकताओं के साथ ही श्रम विभाग ने रवि के इजराइल जाने का बंदोबस्त किया। अब रवि शर्मा का परिवार युद्ध की खबरों से चिंतित है। टीवी और सोशल मीडिया के माध्यम से स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।
विज्ञापन



मथुरा से इजराइल जाने के लि आठ आवेदन आए थे, लेकिन उनमें से सात ने फिर कोई सम्पर्क नहीं किया। केवल रवि शर्मा नाम के एक ही आवेदक को इजराइल भेजा गया था।
- एमएल पाल, सहायक श्रमायुक्त


इजराइल में मौजूद मथुरा के कामगार को लेकर प्रशासन गंभीर है। विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं।
- शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed