फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Attachment proclamation against former councilor

Mathura News: पूर्व पार्षद के खिलाफ कुर्की उद्घोषणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Attachment proclamation against former councilor
मथुरा। अडूकी के पूर्व पार्षद के खिलाफ एससी-एसटी कोर्ट से पुनः गैर जमानती वारंट जारी करते हुए कुर्की उद्घोषणा की गई है। 20 जनवरी को उसे कोर्ट में हाजिर करने का आदेश पुलिस को दिया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम मथुरा वृंदावन के वार्ड 10 अडूकी से पार्षद का चुनाव फर्जी जाति प्रमाणपत्र के सहारे लड़कर विजयी हासिल करने का आरोप सुरेश बघेल उर्फ सुरेश धनगर पर लगा था। यह पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। न्यायालय ने जाति प्रमाण को फर्जी पाते हुए चुनाव को भी रद्द कर दिया था। इस प्रकरण में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अभियोग पंजीकृत कर जांच की। सीओ रिफाइनरी स्तर से जांच कर चार्जशीट कोर्ट में भेजी गई। कोर्ट में सुनवाई के समय कई तारीखों पर सुरेश हाजिर नहीं हुआ। कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। इसके बाद भी हाजिर नहीं हुआ। इधर, पुलिस ने उसकी फरार होने की रिपोर्ट लगा दी। 2 जनवरी को नियत सुनवाई की तिथि पर कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ पुनः गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। साथ ही कुर्की की उद्घोषणा भी कर दी है। 20 जनवरी को हाजिर न होने पर उसकी संपत्ति कुर्क हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed