{"_id":"6532d332dd687eac540a3166","slug":"athletics-meet-begins-students-show-strength-mathura-news-c-369-1-mt11002-2269-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एथलेटिक्स मीट का आगाज, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एथलेटिक्स मीट का आगाज, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगला अक्खा स्थित बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर में शुक्रवार से चार दिवसीय सीबीएसई वार्षिक एथलेटिक्स मीट कलस्टर-4 का आगाज हो गया। प्रतियोगिता में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध प्रदेश भर के विद्यालयों के एक हजार विद्यार्थी शामिल हुए हैं।
उद्घाटन मैच में अंडर-17 दौड़ प्रतियोगिता में एपी पब्लिक स्कूल कानपुर के सुरेश कोनिया प्रथम एवं विशाल चौरसिया दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 दौड़ प्रतियोगिता में श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल के रमेश सिंह प्रथम, विद्या ज्ञान स्कूल के कैलाश द्वितीय स्थान पर रहे। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ गोवर्धन राममोहन शर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व आईएएस चोब सिंह वर्मा, रेलवे अधिकारी डीएस फौजदार, ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सीओ राममोहन शर्मा ने मार्च पास्ट को सलामी दी। प्रबंधक निदेशक गौरव सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगित 23 अक्तूबर तक चलेगी। विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ने कहा कि खेल और व्यायाम से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक विकास भी होता है।