फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Athletes showcased their skills to win belts.

Mathura News: बेल्ट जीतने को खिलाड़ियों ने दिखाए दांव पेंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Athletes showcased their skills to win belts.
वर्ल्ड मॉर्डन सोतोकान कराटे फेडरेशन की प्रतियोगिता जीतने वाली कराटे खिलाड़ी।
मथुरा। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन ने गोकुल माधव पब्लिक स्कूल औरंगाबाद के खेल कक्ष में रंगारंग बेल्ट प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में विभिन्न अकादमियों और स्कूलों के नन्हे कराटे खिलाड़ियों ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमित शर्मा, कराटे एसोसिएशन के कानूनी सलाहकार अभिषेक शर्मा, यामिनी तिवारी और प्रियंका ने संयुक्त रूप से किया। अभ्यास और परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी फेडरेशन के टेक्निकल प्रशिक्षक प्रेमपाल सिंह, अर्जुन सिंह और शुभम वर्मा ने संभाली। परीक्षा का मूल्यांकन आधिकारिक निर्णायकों अरुण कुमार, मानसी चौधरी, करण कुमार, अभिषेक, सूरज आदि की टीम ने किया। जसपाल सिंह ने बताया कि यलो बेल्ट बालिका वर्ग की प्रतियोगिता सावंत, सनाया, सचिन, गायके, दिव्यांशी, अवनी, दयानंद, पयोसनी, आर दर्शना, जानवी दर्शना, पीहू, बालक वर्ग में चिराग जोशी, सावंत, शिवराज, सचिन, प्रत्यांश यादव, धीरज, तेजस, सिद्धार्थ, आरुष जोशी, भरत उजान, अद्विक, शिओम त्रिपाठी, अभिनव कुमार, देव, शिवांश, ओमव गोयल ने जीती।
विज्ञापन

ओरेंज बेल्ट बालिका में अद्विका रावत, ओवी, अमोल जमदड़े, अनन, ईशानवी, आश्रिता कुशवाह, प्रिशा सिंह, विशिका सिंह, रिद्धि, अर्पिता रावत, बालक वर्ग में आरिक, पांजा, रियांश शिवपुरे, रमन बिहारी, रुद्र प्रताप सिंह, रुद्रदीप, दिव्यांश, रिखिल धनगर, शिवांश शर्मा, रिहांश प्रताप सिंह, ब्लू बेल्ट बालिका वर्ग में रूपसा चक्रवर्ती, कुक्कला, लक्ष्या, खुशी, प्रियांशी बघेल, रिया शर्मा, बालक वर्ग में मयंक कुमार, ऋषिकेश यादव, कुक्काला वेंकट शिवा नागा रेड्डी, रुद्र यादव, मेधांश सिंह, राघव शर्मा, अंशुमन सक्सेना ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह ग्रीन बेल्ट बालक वर्ग में आयुष, जाना, प्रेम, युगराज ने बाजी मारी। पर्पल बेल्ट प्रथम के बालक-बालिका वर्ग में जलक सनोरिया, नामश्या गौतम, सयंतिका देवनाथ, अनंदिता आर.सी, रुद्र अशोक गजरे, वत्सल, अनिरुद्ध गौतम, अक्षत, द्वितीय प्रतियोगिता में अंशिका, भाव्या निगम, भूमी सनोरिया, अभिनव यादव, अंशुमन चौधरी ने बाजी मारी। ब्राउन बेल्ट द्वितीय बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में रूशिका फौजदार, बी शिवांशी, अभियुक्त धनगर, तृतीय प्रतियोगिता में आंशिक धनगर ने बाजी मारी।

वर्ल्ड मॉर्डन सोतोकान कराटे फेडरेशन की प्रतियोगिता जीतने वाली कराटे खिलाड़ी।

वर्ल्ड मॉर्डन सोतोकान कराटे फेडरेशन की प्रतियोगिता जीतने वाली कराटे खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed