फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Atalji was a source of inspiration for good governance and democratic values.

Mathura News: अटलजी सुशासन व लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रेरणास्रोत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Atalji was a source of inspiration for good governance and democratic values.
अटल स्मृति सम्मेलन को संबोधित करती कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मोर्या। संवाद
मथुरा। पूर्व कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रेरणास्रोत है। अटलजी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, प्रत्येक कार्यकर्ता को उन्हें अपने आचरण में उतारना चाहिए। उन्होंने उनके विचारों को जनजन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

वह मसानी रोड स्थित अग्रवाटिका में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती समारोह में शिरकत करने मथुरा आईं थीं। ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा ने अटलजी के कौशल और वैचारिक दृढ़ता पर जोर दिया। कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचा रही। विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि वह एक महान राजनेता ही नहीं बल्कि भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं के सशक्त प्रहरी थे। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि उनका जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक है। इससे पहले पदाधिकारियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर उनको याद किया। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, मुकेश खंडेलवाल, पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, संजय शर्मा, योगेश, पवन हिंडोल, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, विजय शर्मा और दीपक गोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed