फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   At the threshold of the New Year, seeking refuge at the feet of Radharani

Mathura News: नव वर्ष की दहलीज पर राधारानी की शरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
At the threshold of the New Year, seeking refuge at the feet of Radharani
रविवार को लाडली जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
बरसाना। साल की विदाई और नव वर्ष के आगमन से पहले बरसाना आस्था के रंग में डूब गया। देश के कोने कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने राधारानी के चरणों में शीश नवाया और आने वाला वर्ष मंगलमय हो, ऐसी याचना की। सुबह से ही मंदिर मार्गों पर भीड़ का दबाव बना रहा, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने दर्शन और यातायात को पूरी तरह व्यवस्थित रखा।
विज्ञापन

छुट्टियों और साल के अंतिम दिनों के चलते श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए जगह जगह बैरियर लगाए गए और कस्बे में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई। यातायात सुचारू रखने के लिए सड़कों पर खड़े वाहनों को माइक से अनाउंस कर हटवाया गया।
विज्ञापन

दर्शन व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को सीढ़ियों के रास्ते राधा रानी मंदिर में प्रवेश कराया गया, जबकि दर्शन उपरांत जयपुर मंदिर मार्ग से बाहर निकाला गया। पूरे दिन पुलिस बल मुस्तैदी के साथ तैनात रहा, जिससे आस्था और व्यवस्था के बीच संतुलन बना रहा और श्रद्धालु सहजता के साथ दर्शन कर सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed