{"_id":"60e853af8ebc3e9eae7e9c5a","slug":"assistant-labor-commissioner-suspended-for-abusing-brahmins-mathura-news-agr4991132101","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मणों को अपशब्द कहने वाले सहायक श्रमायुक्त निलम्बित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मणों को अपशब्द कहने वाले सहायक श्रमायुक्त निलम्बित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सहायक श्रमायुक्त मथुरा प्रभात कुमार को राज्यपाल के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है। सहायक श्रमायुक्त का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें उनके द्वारा ब्राह्मणों के लिए अपशब्द का प्रयोग किया गया था। ऑडियो में सहायक श्रमायुक्त द्वारा भ्रष्टाचार करने की बात भी की गई थी। जिस पर जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में प्रथमदृष्टया उन्हें दोषी पाया। राज्यपाल के आदेश के अनुपालन में श्रम विभाग के अपर मुख्य सचिव सुरेश चंद्रा ने निलंबित कर दिया। उधर, सहायक श्रमायुक्त के निलंबन की कार्रवाई पर ब्राह्मण संगठनों ने सराहना की है।
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष दुष्यंत सारस्वत ने सहायक श्रम आयुक्त प्रभात कुमार के निलंबन पर हर्ष व्यक्त किया है। इसे ब्राह्मणों की जीत बताया। संगठन के जिला संरक्षक देवेंद्र सारस्वत, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अनुराधा शर्मा, महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शालिनी पाठक, महानगर अध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा, रश्मि शर्मा, अरुणिमा शर्मा, बृजेंद्र पाठक, प्रवीण शर्मा, नीरजा गौर, शशि शर्मा, प्रहलाद शर्मा, दीपक कृष्ण शास्त्री ने हर्ष जताया है।
सर्वोदय ब्राह्मण विकास संस्थान, अखिल भारतीय गौड़ मंडल एवं ब्रह्म भारती पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में लाल दरवाजा स्थित वाटी वाली कुंज में बैठक पंडित राम नरेश गौतम की अध्यक्षता में हुई। सहायक श्रमायुक्त के निलंबन पर खुशी जाहिर की गई। पंडित सोहनलाल, सचिव नारायण प्रसाद शर्मा, महेंद्र दत्त आचार्य, दिवाकर आचार्य, प्रवीण झिगरन, पंकज शर्मा, रमेश दत्त शर्मा, दिलीप पांडे, अभिषेक गौड़, दीपक शर्मा, घनश्याम हरियाणा, महिला सभा के अध्यक्ष डॉक्टर जमुना शर्मा, मालती भार्गव मौजूद थीं।