Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Assistant GST commissioner dies in accident on Agra-Lucknow Expressway

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे गिरी कार, सहायक जीएसटी कमिश्नर की माैत; पत्नी घायल

Tue, 05 Aug 2025 04:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 05 Aug 2025 04:39 PM IST
सार

मथुरा में तैनात सहायक जीएसटी कमिश्नर की सड़क हादसे में माैत हो गई। हादसा औरैया जिले में हुआ है। पत्नी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। विभाग की एक टीम भी घटनास्थल के रवाना हो गई।

विज्ञापन
Assistant GST commissioner dies in accident on Agra-Lucknow Expressway
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में तैनात सहायक जीएसटी कमिश्नर अनुभव सिंह की कन्नाैज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त अनिल कनौजिया ने बताया कि श्रावस्ती जनपद के थाना भिनगा के शिवाजी पुरम निवासी अनुभव सिंह (45) पुत्र अनूप सिंह वर्तमान में मथुरा में सहायक कमिश्नर जीएसटी के पद पर तैनात थे। सोमवार शाम को लगभग सात बजे अपनी टाटा सफारी कार से पत्नी के साथ मथुरा से घर जा रहे थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित कार चला रहा था। इसी दौरान करीब 9 बजे औरैया कन्नाैज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर को तोड़कर एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई। दुर्घटना में अनुभव की मौत हो गई, जबकि पत्नी रूमा सिंह और चालक अंकित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मथुरा से भी विभाग की एक टीम औरैया के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed