{"_id":"65317ad32f788c15a70c0074","slug":"assault-and-molestation-of-an-official-of-a-hindu-organization-mathura-news-c-369-1-mt11005-2223-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हिंदूवादी संगठन की पदाधिकारी से मारपीट-छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हिंदूवादी संगठन की पदाधिकारी से मारपीट-छेड़खानी
विज्ञापन
मथुरा। एक हिंदूवादी संगठन की चर्चित महिला पदाधिकारी को डेंपियर नगर स्थित स्कूल में बंद करके छेड़खानी व मारपीट करने का मामला सामने आया है।
पीड़िता की शिकायत पर शहर कोतवाली में एक महिला सहित तीन नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी जांच में जुटी है।
महिला पदाधिकारी ने बताया कि बुधवार की रात को वह एक बैठक खत्म करके गोवर्धन चौराहे से घर जा रही थीं। तभी उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को भूपेंद्र चौधरी बताया और जरूरी काम का हवाला देकर डेंपियर नगर के एक स्कूल में बुलाया। वहां पहुंची तो भूपेंद्र व उसके साथ दिनेश शर्मा शराब पी रहा था।
उन्होंने अश्लील बातें करना शुरू कर दिया। उनकी रिकॉर्डिंग की तो उन्होंने स्कूल में बंद कर लिया और मारपीट की। इसमें भूपेंद्र की पत्नी ने भी उनका सहयोग किया। आरोप है कि भूपेंद्र की पत्नी ने छह माह पहले भी फोन पर धमकी दी थी, जिसमें पुलिस को शिकायत की गई थी।
बुधवार रात हुई घटना के संबंध में शहर कोतवाली पुलिस को तीनों नामजदों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट, छेड़खानी सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। आरोपियों को भी तलाशा जा रहा है।