{"_id":"68f84e2c40b2df678b09f12d","slug":"asrani-jumped-off-a-moving-vehicle-during-mathura-election-campaign-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asrani: असरानी का रोचक किस्सा, चलती गाड़ी से कूद गए थे वे...मथुरा वालों का इस तरह जीत लिया था दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Asrani: असरानी का रोचक किस्सा, चलती गाड़ी से कूद गए थे वे...मथुरा वालों का इस तरह जीत लिया था दिल
Wed, 22 Oct 2025 08:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 22 Oct 2025 08:55 AM IST
सार
बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी कलाकार असरानी का निधन हो गया। उन्होंने 50 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों को हंसाया। इस बीच वे मथुरा भी आए थे। यहां से जुड़ा उनका एक रोचक किस्सा भी है। आइये बताते हैं क्या हुआ था...
विज्ञापन
असरानी
- फोटो : X
विस्तार
बॉलीवुड के जाने-माने हास्य अभिनेता असरानी मथुरा में कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार करने के लिए आ चुके हैं। उन्होंने कृष्णानगर सहित कई इलाकों में रोड शो किया था। हालांकि वह बीच में रोड शो छोड़कर चले गए थे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह बताते हैं कि वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में मथुरा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुंवर मानवेंद्र सिंह के चुनाव प्रचार के लिए हास्य अभिनेता असरानी और शक्ति कपूर मथुरा आए थे। रथ पर सवार होकर उन्होंने मानवेंद्र सिंह के लिए वोट मांगे थे। उस वक्त नरेंद्र सिंह ही दोनों के साथ रथ में सवार थे। गोवर्धन चौराहे से कृष्णा नगर में उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। उन्होंने इस दौरान अपनी फिल्मों के कई चर्चित डायलॉग सुनाकर लोगों का दिल जीता था।
पूरे शहर का भ्रमण करके वे होली गेट पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खूब हंसी मजाक किया, लेकिन डीग गेट से रामदास मंडी तक पहुंचने पर उनका मूड उखड़ गया। वह तबीयत खराब होने की बात कहकर जाने लगे तो नरेंद्र सिंह ने उनका हाथ पकड़ लिया। लेकिन वह शक्ति कपूर को छोड़कर चलती गाड़ी से कूदकर चले गए। नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह हंसमुख, मस्तमौला तबीयत के शानदार एक्टर थे। उनके साथ गुजारे वह कुछ घंटे आज भी याद हैं।