फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ASI will digout ramtal kund

रामताल कुंड पर खोदाई कार्य शुरू

Thu, 25 Feb 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 25 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
ASI will digout ramtal kund
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने बुधवार को गांव सुनरख मार्ग पर स्थित प्राचीन रामताल कुंड की खोदाई का कार्य शुरू करा दिया। खोदाई के लिए तय दो हफ्तों तक 12 श्रमिक इसमें कार्य करेंगे।
विज्ञापन


एएसआई आगरा मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम ने बताया कि दो सप्ताह तक खोदाई के बाद कुंड से जो भी अवशेष प्राप्त होंगे, उन्हें सुरक्षित रखते हुए परीक्षण के लिए लैब भेजा जाएगा। इससे अवशेषों का कालक्रम पता चल सके। खोदाई के दौरान निकलने वाली मिट्टी को कुंड के चारों ओर ही डाला जा रहा है।
विज्ञापन


इधर रामताल कुंड की खोदाई का कार्य शुरू होने से कालोनाइजरों में हड़कंप है। वृंदावन और आसपास क्षेत्र में जमीन के दाम काफी बढ़ने के कारण ये कालोनाइजर सुनरख, रामताल, देवी आटस, गोंदा आटस, कीकी का नगला आदि गांवों में जमीन खरीद चुके हैं। अब इन कालोनाइजरों को डर है कि यदि रामताल कुंड और आसपास क्षेत्र से अवशेष मिलते हैं तो कहीं उनकी जमीन अधिगृहीत न कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. भुवन विक्रम ने इसके संकेत भी दिए कि दो सप्ताह के खोदाई कार्य में महत्वपूर्ण अवशेष प्राप्त होते हैं तो खोदाई कार्य जारी रखा जाएगा। उनका कहना है केंद्र सरकार को भी पत्र लिखकर क्षेत्र की वास्तविकता से अवगत कराकर रामताल कुंड के आसपास इलाके में भी खोदाई कराने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed