फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   asha yatra in vrindavan

भारत के गांव-गांव में बस रहा प्रेम: श्रीएम

Fri, 05 Feb 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Fri, 05 Feb 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
asha yatra in vrindavan
शांति और सद्भावना के लिए कन्याकुमारी से शुरू हुई आशा यात्रा 16 मई को कश्मीर के श्रीनगर में पहुंचकर समाप्त होगी।
विज्ञापन


हर नगर और शहर में मिल रहे समर्थन से प्रफुल्लित श्रीएम ने शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता की और कहा कि देश में सहिष्णुता और असहिष्णुता पर बहस चल रही है लेकिन देश में असहिष्णुता कहीं नहीं दिखाई देती। आज प्यार और सद्भावना भारत के गांव-गांव में बस रही है।

अफसोस की बात यह है कि देश का युवा प्रेम और सौहार्द में जी रहा है और बुजुर्ग देश असहिष्णुता को खोज रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी युवाओं को साथ लेकर ही तरक्की और विकास का रास्ता तय करने की सोची है। उन्होंने कहा कि मानव प्रेम से ही देश में शांति के साथ विकास की राह को पाया जा सकता है। इसके लिए स्कूली बच्चों को संस्कारित करना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

 
राजनीतिक लोगों ने असहिष्णुता को बनाया मुद्दा: राज
बॉलीवुड की फिल्म लगान में इस्माइल की भूमिका निभाने वाले राज भी आशा यात्रा का हिस्सा हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रेम और सद्भाव के दर्शन भारत में पैदल यात्रा से किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न संस्कृतियों वाले इस देश में सभी का लक्ष्य आपसी भाईचारा है। असहिष्णुता को राजनीतिक लोगों ने मुद्दा बना दिया है। जिस देश में ‘अतिथि देवो भव:’ का भाव हो वहां असहिष्णुता नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed