फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   asha yatra in vrindavan

‘ब्रज का ही संदेश देश में फैला रही ‘आशा’ यात्रा’

Fri, 05 Feb 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Fri, 05 Feb 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
asha yatra in vrindavan
मानव एकता मिशन के तत्वावधान में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही ‘आशा’(वर्क ऑफ होप) यात्रा शुक्रवार का वृंदावन पहुंच गई। यात्रा का उद्देश्य देशवासियों को विश्व शांति, सद्भाव, मानवता, प्रेम और आपसी सौहार्द का संदेश देना है।
विज्ञापन


मथुरा मार्ग से आते हुए यात्रा सबसे पहले रेलवे ब्रिज होकर चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन पहुंची। यहां विधवा और वृद्ध महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान यात्रियों के अभिवादन में महिलाओं ने भारतीय और ब्रज संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। रासलीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन


रासलीला में भगवान कृष्ण और राधा का किरदार निभाने वाले बाल कलाकारों को श्रीएम ने गोद में बैठाकर दुलारा।
इसके बाद हरिनाम संकीर्तन की प्रस्तुति पर यात्रीगण झूमने को मजबूर हो गए। यात्रा संयोजक श्रीएम (मुमताज अली खान) ने कहा कि ब्रजभूमि भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के निश्चल और निस्वार्थ प्रेम की स्थली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज संपूर्ण मानवजाति उसी प्रेम को पाने के लिए घूम रही हैं। उन्होंने कहा कि अपनों से तिरस्कृत होकर प्रेमभूमि वृंदावन में आईं आप सभी महिलाऐं प्रभु कृपा प्राप्त करने वाले लोगों में से एक हैं। ब्रज के इसी प्रेम संदेश को लेकर आशायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की सचिव रेणुका कुमारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पवन श्रीवास्तव, डीपीओ ओमप्रकाश सिंह, प्रतिभा शर्मा, किरण दुबे, प्रियंका सिंह, योगेश शर्मा आदि ने यात्रा में शामिल रवींद्र खान, राज दीक्षित, अजय कुमार सिंह, कृष्णा कुलकर्णी, तारा अजय सिंह, प्रेम सहानी, बाला चंद्रन, मोनी, अयूब, प्रणव कुमार, अनीष, क्रिस्टीना, शाहिद हुसैन, श्रीनिधि का स्वागत किया। स्वागत से यात्रा में चल रहे सभी यात्री अभिभूत हो गए।


वात्सल्य परिवार ने भी किया स्वागत
देश की एकता अखंडता और भाईचारा बनाए रखने के साथ-साथ प्राकृतिक संपदा के संरक्षण और संवर्धन के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकलने वाली यात्रा का वात्सल्य ग्राम पर परमशक्ति पीठ की संगठन सचिव साध्वी शिरोमणि के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। आचार्य विष्णुकांत शास्त्री ने स्वस्तिवाचन किया। यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर साध्वी स्वरूप गिरि, साध्वी सुहृदया गिरि, साध्वी संपूर्णा, साध्वी सत्यदीपा, स्वामी सत्यश्रवा, एमी पारिक आदि ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed