फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   As Gas Prices Soar, Stoves Light Up at Roadside Eateries

Mathura News: महंगी हुई गैस तो ढाबों पर जल उठे चूल्हे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
As Gas Prices Soar, Stoves Light Up at Roadside Eateries
ढाबे के बाहर चूल्हे पर खाना बनाते कर्मचारी। 
मथुरा। मध्य एशिया में चल रहे युद्ध का असर आम लोगों की रसोई से लेकर होटल-ढातों तक तक महसूस किया जाने लगा है। ईंधन की बढ़ती कीमतों और घरेलू गैस सिलिंडरों की सीमित उपलब्धता ने होटल और ढाबा संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

बाजार में ईंधन के दाम बढ़ने से खानपान व्यवसाय पर सीधा असर पड़ा है। लागत बढ़ने के बावजूद ग्राहक बनाए रखना संचालकों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में कई होटल संचालक अब गैस के विकल्प के रूप में इंफ्रारेड और इंडक्शन उपकरणों का सहारा ले रहे हैं जबकि छोटे ढाबों पर पारंपरिक लकड़ी, कोयले के चूल्हे फिर से जलने लगे हैं।
विज्ञापन





अगर खाने की कीमत बढ़ाते हैं तो ग्राहक कम हो जाते हैं और पुरानी कीमत पर बेचने में घाटा उठाना पड़ता है। दोनों ही स्थितियां हमारे लिए नुकसानदेह हैं। कम कमाकर भी लोगों के साथ जीने का प्रयास कर रहे हैं। पवन राजपूत- ढाबा संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन



गैस की बढ़ती कीमत और अनिश्चित आपूर्ति के कारण संचालन लागत काफी बढ़ गई है। मजबूरी में नए विकल्प अपनाने पड़ रहे हैं, लेकिन इससे स्वाद और गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है। श्याम चतुर्वेदी-होटल संचालक


ईंधन संकट लंबे समय तक जारी रहा तो इसका सीधा असर आम लोगों की थाली पर पड़ेगा। फिलहाल मथुरा में हम लोग लागत और ग्राहकों के बीच संतुलन बनाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। मुकेश राजपूत- ढाबा संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed