फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Arrangements for Baldev Chhath finalized

Mathura News: बलदेव छठ की व्यवस्थाओं को लेकर दिया अंतिम रूप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Arrangements for Baldev Chhath finalized
बैठक करतीं एसडीएम।
बलदेव। बलदेव छठ की व्यवस्थाओं को लेकर श्रीदाऊजी मंदिर में बैठक का आयोजन हुआ। एसडीएम डाॅ. कंचन गुप्ता ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम ने पर्याप्त पुलिस व्यवस्था, तीन स्वास्थ्य शिविर, दो एम्बुलेंस की तैनाती, क्षीरसागर पर गोताखोर, सफाई व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश दिए। मंदिर प्रबंधक केपी सिंह तोमर ने बताया कि 28 अगस्त शाम से भक्तों का आना शुरू हो जाएगा। 29 अगस्त देर रात्रि तक भीड़ रहेगी। बलदेव छठ 29 अगस्त को सुबह चार बजे से देर रात्रि तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


एसडीएम ने दुकानदारों से बाजार सजाने को कहा। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने, खंभों को प्लास्टिक से कवर करने और बिजली कटौती नहीं करने को कहा। चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा पेयजल, सफाई, मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था रहेगी, पार्किग की व्यवस्था निशुल्क होगी। मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग होगी। सीएससी प्रभारी डॉ. बृजेंद्र सिंह सिसोदिया, एसडीओ विद्युत प्रकाश सिंह, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर बीडी शर्मा ने विभागीय कार्यों से अवगत कराया। थाना प्रभारी रंजना सचान ने बताया वाहनों की पार्किंग बाहर दूर बनेंगी, मंदिर मार्ग पर दुपहिया वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। ईओ संजय कुमार, कस्बा प्रभारी कमल सिंह यादव, अजीत कुमार, सेवायत कुलदीप पांडेय, गोविंद शरण त्रिपाठी, रमाकांत शर्मा, सुनील पांडेय, चीनू पांडेय, विष्णु पांडेय, मुकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




बलदेव छठ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हों
बलदेव। श्रीदाऊजी महाराज का जन्मोत्सव 29 अगस्त को मनाया जाएगा। सेवायत कुलदीप पांडेय, चीनू पांडेय, सौरभ पांडेय, विष्णु पांडेय ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद से मांग की है बलदेव छठ को बलदेव में हर्षोल्लास व मनाया जाए। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तरह कस्बे में सांस्कृतिक व लोक कला के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed