Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Arrangements are disrupted, devotees are fighting to see Thakurji.

Mathura News: व्यवस्था भंग, ठाकुरजी के दर्शन को श्रद्धालु लड़ रहे जंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Arrangements are disrupted, devotees are fighting to see Thakurji.
श्री बांकेबिहारी मंदिर जाने वाले मार्ग पर लगी भीड़।
वृंदावन। श्री बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन करना चुनौती बना हुआ है। सोमवार को मंदिर में करीब एक लाख से अधिक दर्शनार्थियों के पहुंचने के कारण हालात खराब रहे। गलियों में भीड़ के बीच दबकर महिलाओं और बच्चों की चीखें निकल गईं। हाईपावर्ड कमेटी के तमाम दावे हवाई साबित हो रहे हैं। श्रद्धालुओं को रोजाना ही बदइंतजामी से जूझना पड़ रहा है। पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक ही बने रहते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भीड़ में छोटे बच्चे और महिलाएं दब गईं। उनकी चीखें निकल गईं। गलियों से निकलकर जब दर्शनार्थी मंदिर परिसर में पहुंचे तो यहां पैर रखने के लिए भी जगह नहीं बची थी। लोग दर्शन के लिए एक दूसरे में चढ़े जा रहे थे। मंदिर में कुछ महिलाओं ने युवकों को डांट भी लगाई।
विज्ञापन


श्री बांकेबिहारी मंदिर के जगमोहन में दर्शन के लिए हाईपावर्ड कमेटी ने आदेश दिए थे कि महिलाओं और पुरुषों की जगह अलग-अलग होगी, लेकिन मंदिर में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। जगमोहन में महिलाओं की जगह पर पुरुष जा रहे थे, उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल कार्तिक मास में ठाकुर जी के दर्शन के लिए वृंदावन में भीड़ उमड़ रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन से लेकर मंदिर प्रशासन के पास भीड़ प्रबंधन का कोई पुख्ता उपाय नहीं है। नगर की गलियों में पैदल चलना भी किसी युद्ध को जीतने से कम नहीं रह गया है। भीड़ में फंसे लोग एक दूसरे को धक्का देने की कोशिश करके आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed