फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Arghya was offered to the setting sun on the banks of Yamuna

Mathura News: अस्ताचलगामी सूर्य को यमुना तट पर दिया अर्घ्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Arghya was offered to the setting sun on the banks of Yamuna
डूबते सूरज की पूजा करतीं महिलाएं
मथुरा। छठ पर्व के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को सभी व्रती एवं श्रद्धालु शाम को अड्डा घाट पर पहुंचे। यहां अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। यमुना तट पर महिलाएं अपने परिवार की मंगल कामना की गीत गाती रहीं। सूर्यास्त से घंटों पहले व्रती महिलाएं एवं पुरुष पानी में खड़े होकर प्रकृति में विद्यमान साक्षात भगवान सूर्य का हाथ जोड़कर आराधना करते नजर आए। इसमें एडीजी, डीएम और एसएसपी ने भी पूजन किया।
विज्ञापन



पूर्वांचल समिति ने अड्डा घाट पर छठ पूजा की तैयारियां कीं। अड्डा घाट पर दोपहर से ही छठ मइया का गीत गायन शुरू हो गया। इस बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। समिति के महिला एवं पुरुष गायकों के सधे सुर से अड्डा घाट का माहौल भक्तिमय हो गया। ढोल और नगाड़ों के थाप पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस दौरान एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने परिवार के साथ पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन



एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, पूर्वांचल समिति के अध्यक्ष बीके सिंह, सचिव एसके राय, एके पांडेय, दिनेश सिंह, मधुरेंद्र, प्रेम, पवन कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं छाता कस्बे के बरसाना रोड स्थित बरातघर के सामने महिलाओं ने छठ पूजन किया। शाम को केला, गन्ना, नारियल, मूली आदि के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। कोयला घाट पर भारतीय सांस्कृतिक समाज द्वारा छठ पूजन किया गया। भारतीय सांस्कृतिक समाज के मीडिया प्रभारी शशि भूषण दुबे ने बताया कि इस पर्व में घर के सभी सदस्य जो नौकरी और व्यवसाय को लेकर विभिन्न जगहों पर बिखरे होते हैं, विशेष रूप से घर आते हैं और परिवार की कड़ी मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed