{"_id":"56f933df4f1c1b526df002c3","slug":"appose-of-wine-shoaps-in-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शराब के ठेकों का नवीनीकरण हुआ तो करेंगे आंदोलन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शराब के ठेकों का नवीनीकरण हुआ तो करेंगे आंदोलन’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
वाइन, ड्राइ डे
- फोटो : फाइल फोटो
नगर के समीपवर्ती सुनरख, धौरेरा, अहिल्यागंज, तेहरा आदि गांवों के लोगों ने पूर्व में खुले शराब के ठेकों को बंद करने और नए ठेके न खोलने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को गांव सुनरख में ब्रजमंडल विकास एवं सेवा समिति की बैठक में लोग इसके लिए लामबंद हुए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए गंगाशरण गौतम ने कहा कि धर्मनगरी में शराब के ठेके खोले जाने से समाज में अशांति का माहौल बन जाता है। असामाजिक और शरारती तत्व नशे में आम जनता को परेशान करने लगते हैं।
बाबा भगवानदास ने कहा कि पूर्व में सुनरख गांव में शराब के ठेके के कारण कई दुखद घटनाएं घटित हो चुकीं हैं। बैठक में बाबा रोश शास्त्री, रमन बिहारी गौतम, गोविंद, दिनेश गौतम, डोरीलाल बघेल ने जिलाधिकारी और जिला आबकारी विभाग से गांव सुनरख में शराब के ठेकों के नवीनीकरण न करने की मांग की है।