फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Apply for admission in Navodaya Vidyalaya 9th and 11th class

Mathura News: नवोदय विद्यालय की 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Apply for admission in Navodaya Vidyalaya 9th and 11th class
मथुरा। जवाहर नवोदय विद्यालय पैगांव में सत्र 2026-27 के लिए 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले किए जा रहे हैं। इसके लिए प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा की तिथि आगामी 7 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। ये जानकारी नवोदय प्राचार्य बिरम सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 9वीं व 11वीं में दाखिले के लिए विद्यार्थी 23 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन नवोदय वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए अभ्यर्थी जिले के सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में दसवीं में अध्ययनरत होना चाहिए। उन्होंने बताया कि 9वीं में दाखिले के लिए विद्यार्थी जिले का मूल निवासी होना चाहिए। वहीं, शैक्षणिक सत्र 2024-25 में जिले में स्थित सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय की आठवीं का विद्यार्थी रहा हो। जो अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेना चाहते हैं वह आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उप प्राचार्य सुधीर मिश्रा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय पूर्णत: निशुल्क, सह-शिक्षा, आवासीय विद्यालय है। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास, राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए 9वीं में एक वर्ष का प्रवास विभिन्न खेलों की व्यवस्था, स्काउट गाइड, कला तथा संगीत की विशेष शिक्षा व पुस्तकालय की व्यवस्था सहित यूनिफाॅर्म, स्टेशनरी इत्यादि उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed